The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • woman gangraped after humiliating accused for splashing mud on her Madhya Pradesh Rewa

कीचड़ लगने पर युवती ने डांटा तो बाइक वालों ने गैंगरेप किया, रीवा की ये घटना दहला गई

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को मुख्य आरोपी किशन कोल और उसके दोस्त ने महिला का अपहरण कर लिया. उसे झाड़ियों के पीछे ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप किया.

Advertisement
gangrape in madhya pradesh rewa
22 सितंबर की घटना. (सांकेतिक फ़ोटो/Unsplash.com)
pic
मनीषा शर्मा
24 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 07:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवक का महिला के साथ झगड़ा हुआ था.  इसी का "बदला" लेने के लिए उसने ऐसा किया. कथित गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इंडिया टुडे के रीवा के संवाददाता विजय विश्वकर्मा के इनपुट्स के मुताबिक, घटना 22 सितंबर (रविवार) की है. इस दिन पीड़िता अपना मोबाइल रिपेयर कराने के लिए दुकान पर जा रही थी. वहां से उसे किडनैप कर लिया गया. उसे सुनसान जगह ले जाया गया और वहां कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. FIR दर्ज होने के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और उसकी मेडिकल जांच कराई गई.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम जन्मभूमि में काम करने वाली लड़की के साथ गैंगरेप, थाने गई तो पुलिस बोली- 'झूठ है'

पुलिस ने बताया कि FIR के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी किशन कोल ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था. सड़क पर बहुत कीचड़ था. उसने बताया कि कीचड़ सड़क किनारे चल रही महिला पर पड़ गया. आरोपी ने बताया कि महिला ने उसे भारी भीड़ के सामने “अपमानित” किया. उसका कहना है कि इसी से वह शर्मिंदा हुआ. अपमान से नाराज होकर उसने पीड़िता को सबक सिखाने का फैसला किया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना से पहले महिला की रेकी की. 22 सितंबर को किशन कोल और उसके दोस्त संतलाल ने महिला का अपहरण कर लिया, जब वो दुकान जा रही थी. उसे झाड़ियों के पीछे ले गए, जहां उन्होंने उसका गैंगरेप किया.

रीवा के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अभी एक और आरोपी की तलाश जारी है.

वीडियो: महू गैंगरेप और लूट के आरोपी पकड़े गए, कांग्रेस का दावा- आरोपियों का BJP से कनेक्शन

Advertisement

Advertisement

()