अयोध्या के राम जन्म भूमि एरिया में बने हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे बने एक बॉयजहॉस्टल में एक लड़की की लाश मिली है. लाश बरामद होते ही एरिया में भसड़ कट गई है.पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लाश दो दिन से एक कमरे में बंदपड़ी हुई थी. उसके बारे में लोगों की तब पता चला जब कमरे से बदबू आने लगी. पुलिस कोबुलाया गया. और जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा बेड पर एक लाश पड़ी हुई है. लाश केसाथ एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि 'मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गई हूं.मुझे जीने की कोई इच्छा नहीं है. इसलिए अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं. इसके लिएकोई जिम्मेदार नहीं है. और मेरी लाश मिलने के बाद किसी को नुकसान न पहुंचाया जाए.अभी पुलिस जांच कर रही है कि नोट लड़की ने खुद लिखा है या किसी और ने. लड़की का नामरीता पाल बताया जा रहा है. उम्र लगभग 25 साल है. लड़की के गर्दन और सर पर चोट केनिशान मिले हैं. कमरा दो लड़कों ने शेयरिंग पर किराए पर ले रखा था. लड़के हैं बबलूयादव और शिवम तिवारी. बबलू साकेत महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है. और शिवम् पंडितहै. पूजा पाठ कराता है. दो दिनों से दोनों फरार हैं.