GPS पर किया भरोसा, गाड़ी गिरी झील में
और लाल रंग की टोयोटा गाड़ी डूब गई पानी में.
Advertisement

Photo: एंड्रिया विंचे
Quick AI Highlights
Click here to view more
अपनी कार के GPS के निर्देशों पर ड्राइव करती 23 साल की एक लड़की सीधे झील में घुस गई. ऐसा हुआ कैनेडा में.
लड़की को उस एरिया के बारे में ज्यादा मालूम नहीं था. इसलिए GPS ऑन कर ड्राइव कर रही थी. दाहिने मुड़ना था, लेकिन मोड़ मिस हो गया. और गाड़ी जॉर्जियन खाड़ी में जा घुसी. जहां एक बोट-लॉन्च की तैयारी चल रही थी. लड़की ने अंग्रेजी वेबसाइट ABC को बताया कि वो रात बहुत अंधेरी थी, और तूफ़ान आ रहा था. जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी.
गाड़ी तेज़ थी, इसलिए रुक नहीं पाई. और लड़की की लाल टोयोटा यारिस डूब गई. लेकिन लड़की ने खिड़की का शीशा नीचे कर खुद को बाहर निकाल लिया. और तैर कर किनारे तक पहुंच गई.

फोटो: एंड्रिया विंचे
लड़की को लगभग 100 फुट तैरना पड़ा. और उसके बाद चल कर पास के होटल जाना पड़ा. क्योंकि उसका फ़ोन गाड़ी में ही छूट गया था. होटल पहुंच कर उसने मदद के लिए पुलिस को फ़ोन किया.
वहां पर मौजूद एंड्रिया विंचे ने गाड़ी की तस्वीरें खींचीं.