The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • woman fell in love with her car driver for his gear changing style pakistan

ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज पर फिदा हुई अमीर मालकिन, बन गई दुल्हन

गाड़ी का गियर बदलने से भी कर सकते हैं इंप्रेस, अब पता चला.

Advertisement
pakistan couple
पाकिस्तान के जोड़े की फोटो(फोटो: आज तक)
pic
लल्लनटॉप
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 11:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्यार कैसे होता है? गिटार बजाने से? गाना गाने से? अच्छा खाना बनाने से? या प्यार के "वो 7 दिन" के त्योहार को नियमानुसार मनाने से होता होगा? पता नहीं. मगर गाड़ी का गियर बदलने से प्यार होता है ये पता चल गया है. ऐसा प्यार हुआ है कि प्रेमियों ने शादी रचा डाली है. पाकिस्तान का मामला है. खबरों के मुताबिक एक अमीर महिला अपने ड्राइवर के गियर बदलने का स्टाइल से इतनी इंप्रेस हुई की उससे शादी ही कर ली.

कैसे हुआ मालकिन को ड्राइवर से प्यार ?

पाकिस्तान का एक अख़बार है डेली पाकिस्तान. अख़बार को इस प्रेमी जोड़े ने इंटरव्यू दिया. इसमें महिला ने बताया कि उसके पति पहले उसके ड्राइवर हुआ करते थे. वो कार ड्राइविंग सीखने के लिए उनके साथ चली जाती थी. महिला ने बताया,

Image embed

महिला ने बताया कि वो ड्राइवर के इसी अंदाज पर फिदा हो गई और कब उन्हे दिला दे बैठी पता ही नहीं चला. 

इंटरव्यू में जब महिला से पूछा गया कि वो अपने पति को कौन सा गाना डेडिकेट करेंगी, तो उन्होंने गुनगुनाते हुए एक गाना गाया. गाना था, "हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो हो जाए."

महिला का कहना है कि दोनों का मिलना किस्मत में लिखा था और अब वे एक-दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की कसमें खा चुके हैं. कमाल देखिए गुरु कि जिस घर में महिला का पति ड्राइवर के तौर पर जाता था, अब घर का दामाद बन कर फुल टशन में वहां एंट्री मारेगा.

(आपके लिए ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी है.)

वीडियो: मिस्टर बीन के कारण क्यों ट्रोल हो रहा है पाकिस्तान?

Advertisement

Advertisement

()