The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • woman dies after delivery in rampur district hospital

औरत की मौत के बाद रामपुर के अस्पताल में किन्नरों का हंगामा

डिलिवरी के कुछ वक्त बाद हुई मौत. घरवालों ने लगाया लापरवाही का आरोप. हॉस्पिटल में की तोड़-फोड़.

Advertisement
pic
10 मई 2016 (अपडेटेड: 12 मई 2016, 08:40 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रामपुर में डिलिवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई. इसके बाद उसका पति अपने जान-पहचान के कुछ किन्नरों को लेकर अस्पताल पहुंच गया और जमकर तोड़फोड़ की. उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों की पिटाई की. रामपुर के गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली शबनम नाम की गर्भवती महिला को लेबर पेन हो रहा था. जिसके बाद उसे रिश्तेदार जिला महिला अस्पताल ले गए. ऑपरेशन के दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया. पर महिला ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का लगाया आरोप शबनम के घरवालों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के चलते ही उसकी मौत हुई है. वहीं रिश्तेदारों का ये भी आरोप है कि डिलिवरी के दौरान ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर और स्टाफ ने उनसे बार-बार सुविधा शुल्क की मांग की थी. बताते हैं कि अस्पताल के स्टाफ ने ऑपरेशन के दौरान ब्लड की मांग की, जिसे रिश्तेदार उपलब्ध नहीं करा सके और शबनम की मौत हो गई. 2 को हिरासत में लिया गया पुलिस के मुताबिक, एक महिला की डिलिवरी के बाद मौत हो गयी थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की. इस मामले में एक किन्नर सहित 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कराकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.

Advertisement

Advertisement

()