The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Woman destroys cheater husband's car

धोखेबाज हसबैंड की कार वाइफ ने की बेकार

अगर कोई तुम्हारे साथ धोखा करे तो उसकी सबसे प्यारी चीज छीन लो. ये पिच्चर का डायलॉग नहीं है. ब्राजील की इस औरत ने कर भी दिया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
31 दिसंबर 2015 (अपडेटेड: 31 दिसंबर 2015, 12:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
ये वीडियो सीलैंडिया, ब्राजील से चला है और फैल गया है दुनिया भर में. इंटरनेट की हवा में बह कर. जिसमें एक औरत कार पर चढ़ी है. भयंकर गुस्से में. उस कार की शामत आई हुई है. दे ईंटा दे पत्थर तोड़ने में लगी है. वो हल्क जैसे गुस्से वाली औरत और बदनसीब कार का दास्तां ये है. इस औरत का नाम पता कुछ नहीं पता है. बस ये पता है कि उसने रेस्टोरेंट में अपने हसबैंड को देखा. अपनी पड़ोसन के साथ. लंच ठूंसते हुए. उसे शक काफी दिनों से था. कि इन दोनों का कुछ कुछ हो रहा है. सुबह दोनों को एक साथ घर से निकलते देखा था. पीछा किया तो कलई खुल गई. और कार बरबाद हो गई. ये औरत प्रेगनेंट है. फिर भी कार पर चढ़ कर फियर फैक्टर का शो दिखा रही है. https://www.youtube.com/watch?v=qeY0cKYAzwY

Advertisement

Advertisement

()