इंडोनेशिया में एक औरत को मस्जिद में सैकड़ों लोगों के सामने पीटा गया. उसे घुटने केबल बैठा दिया गया. फिर बेंत से मारा गया. पांच बेंत खाने के बाद उसकी हालत खराब होगई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. ये औरत इंडोनेशिया के बंदा अकेह में रहती थी. बंदाअकेह इंडोनेशिया की इकलौती जगह है जहां शरिया कानून चलता है.Source - Jefta Imagesशरिया कानून के हिसाब से जिन लोगों की शादी न हुई हो वो एक-दूसरे के 'पास' नहीं जासकते. और ये औरत तो नूर यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ने वाले एक लड़के के 'बहुत पास' चलीगई. उसे तीन शरिया पुलिस वालियों ने पकड़ा और बैतुररहमान मस्जिद के सामने मुंह बांधेबेंत वाले के आगे बैठा दिया. जिसने औरत को बेंत से मारना शुरू कर दिया. ऐसे मुल्कोंमें औरतों को सरेआम पीटने की खबरें तो बहुत आती हैं. लेकिन तस्वीर बहुत कम दिखतीहैं. इस बार तस्वीरें भी दिखी हैं. बाद में इस औरत के दोस्त को भी सरेआम बेतों सेपीटा गया.Source - Jefta Images