इस समस्या का हल है आपके पास?
फेसबुक पर वायरल हुई इस महिला की मुसीबत.
Advertisement

फोटो - thelallantop
भाई साब! गजब-गजब मुसीबतें आ जाती हैं. और आती भी हैं बिना बताये. कभी गली में गाड़ी ऐसे फंस जाती है कि न आगे जाते बने, न पीछे. कभी इयरफोन आपस में उलझ जाता है तो कभी कुछ हो जाता है. ये सब मुसीबतें मैनेज हो जाती हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है, जब पैरों तले ज़मीन सरकने लगती है. मन होता है कि कुछ यूं हो जाए कि सब कुछ ठीक हो जाए. लेकिन कैसे, इसका जवाब नहीं मिलता.
ऐसा ही हुआ इन लेडी के साथ. नाम त्सेंग शाओ-त्सेन. घर में थीं. शेल्फ़ की ओर नज़र गयी तो चौंक उठीं. देखा शेल्फ़ में रक्खी प्लेट्स ऐसे लटकी हुई थीं कि समझ ही नहीं आ रहा था कि शेल्फ़ खोली जाए तो कैसे? किसी भी तरह से खुलने पर प्लेट्स गिरती ही नज़र आएंगी. गजब मुसीबत. जब कुछ नहीं सूझा तो फेसबुक पर पोस्ट किया. लोगों से मदद मांगी. लोगों ने गजब-गजब ऑप्शन दिए:
- हल्का सा गैप देकर शेल्फ़ खोलें और किसी कपड़े के हैंगर से प्लेट्स ऊपर सरका दें.
- फर्श पर कम्बल बिछा लें और फिर शेल्फ़ खोलें
- किसी आर्ट गैलरी को बेच दें.
- शेल्फ़ को ऊपर से तोड़ दें, फिर निकालें.
- अगर प्लेट्स का इंश्योरेंस है, तो बिंदास खोल दें.
ये भी पढ़ो:

.webp?width=60)

