The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • woman allegedly throws burning acid on husband during a fight in bareilly uttar pradesh

बरेली: औरत ने तेजाब खौलाकर मिर्च मिलाया, फिर झगड़ा हुआ तो पति के ऊपर डाल दिया!

दोनों के बीच झगड़ा होता था, पति के घर वालों ने कर दिया महिला पर केस!

Advertisement
pic
2 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2022, 01:54 PM IST)
Bareilly acid attack on husband
पत्नी ने अपने पति को तेजाब से जलाया (सांकेतिक फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर तेजाब से जला दिया. घर में रोज से कलह से छुटकारा पाने के लिए महिला ने ये भयानक कदम उठाया. महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति को जलाने के लिए बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले तेजाब को गैस पर खूब देर तक गर्म किया. तेजाब को खूब खौलाने के बाद उसमें मिर्ची भी मिलाई ताकि पति को ज्यादा दर्द हो. फिर झगड़े के दौरान मौका मिलते ही खौलता हुआ तेजाब महिला ने अपने पति के ऊपर डाल दिया. 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित पति को घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

6 साल पहले हुई शादी 

चौंकाने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र का है. मोहम्मद यासीन की बेटी फराह का विवाह 6 साल पहले इस्लाम नगर के रहने वाले मोहम्मद यासीन के साथ हुआ. दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. कुछ समय पहले ही पति के घरवालों ने फराह के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उस वक्त घर के बड़े बुजुर्गों ने बैठकर मामले पर समझौता करा दिया.

आरोपी पत्नी की तलाश में पुलिस

कुछ दिनों पहले एक बार फिर से दोनों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ जिसमें पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. इस बात से परेशान होकर फराह ने अपने पति पर तेजाब से हमला कर दिया. इस पर यासीन के घर वालों ने फराह के खिलाफ पुलिस में फिर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है.

खतरनाक केमिकल से जलाया

घटना के बाद पीड़ित पति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जानकारी के मुताबिक यासीन की हालत में अब कुछ सुधार है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया-

शख्स पर गर्म पानी में कोई खतरनाक केमिकल मिलाकर डाला गया है. इस बात की जांच हो रही है कि उस पर किस तरह के केमिकल का इस्तेमाल हुआ है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

देखें वीडियो- बरेली: मुस्लिम बनकर लड़की के घर किराए पर रहा हिंदू लड़का, प्यार का नाटक कर धोखे से रचा ली शादी

Advertisement

Advertisement

()