28 साल की एक औरत ने भोपाल में ओला की कैब ली. मगर ड्राइवर ने उसका रेप कर दिया. 29दिसंबर की बात है ये. 1 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई गई. अब मसला ये हैकि रात में पार्टी या दफ्तर से आना हो तो हाथ मोबाइल पर पहुंचता है और क्लिक होताहै ऊबर, ओला या टैक्सी फॉर श्योर पर. लगता है कि ये सेफ हैं. लेकिन ये भरम दूर होरहा है. पहले दिल्ली में उबेर के ड्राइवर ने रेप किया. और अब ये ओला का मामला.मामले के और डिटेल्स जानते हैं. औरत के मुताबिक ड्राईवर दीपक बमाने ने उसे उसके घरसे पिक किया. पर शहर के बैरागढ़ और गांधी नगर इलाके के बीच एक सुनसान जगह पर उसनेउसके साथ रेप कर दिया. इसके बाद औरत को शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकीदी. ड्राईवर से डर कर औरत ने उस समय इस घटना का किसी से जिक्र नहीं किया. पुलिस कीमानें तो दीपक औरत के घर के पास ही रहता था और कुछ समय से उसे जानता भी था. दिसम्बर2014 में हुए उबेर रेप केस के बाद भी कैब में औरतों के हैरेसमेंट की खबरें आती रहीहैं. 2015 में दिल्ली की एक औरत ने शिकायत की थी कि टैक्सी फॉर श्योर के एक ड्राईवरने गाड़ी हायर करने के बाद उसके सामने ही हस्तमैथुन किया था. इन घटनाओं के बादअधिकतर महिलाएं 'ओला' कैब लेना ही प्रिफर करती थीं. पर इस घटना ने 'ओला' के नाम कोभी मैला कर दिया है. हालांकि ओला के सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर ने बताया है किरेप के समय दीपक ओला के सिस्टम से जुड़ा हुआ नहीं था. पुलिस ने दीपक की गाड़ी जब्त करली है और ओला ने उसे नौकरी से निकाल दिया है.