The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • woman accusing police of rape threat in delhi janakpuri viral video exposed

आपने भी ये वीडियो देख दिल्ली पुलिस को गाली दी थी?

अब ये पढ़िए. आंखें खुलेंगी.

Advertisement
pic
25 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 25 सितंबर 2017, 12:14 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बीते इतवार दिल्ली के जनकपुरी इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में एक औरत सड़क पर ये कहती दिख रही थी कि पुलिस ने उसे रेप की धमकी दी. औरत के मुताबिक़ पुलिस ने उसके पति, जो ऑटो चला रहा था, को रोका और घूस मांगी. फिर उसकी पत्नी को रेप की धमकी दी.
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें औरत ये कहती दिख रही है कि पुलिस ने उसे रेप की धमकी दी है. बबलू के दोस्त ने इसे तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और वीडियो वायरल हो गया. ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत PCR वैन को बुलाया.

पुलिस ने साफ़ किया है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. उनके मुताबिक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल विकी ने बबलू से उसके ऑटो के कागज़ मांगे. जो वो नहीं दे पाया. फिर फोन करके अपनी पत्नी शबनम को बुला लिया. पत्नी ने आते ही पुलिस से गाली गलौज चालू कर दी. पुलिस वाले की यूनिफार्म फाड़ दी. जिसके बाद उन्हें तुरंत अरेस्ट कर लिया गया.
ये सब पता चला पुलिस ने बॉडी कैम से. यानी उस छोटे से कैमरे पर, जो पुलिस के कपड़ों पर लगा हुआ था. बबलू और शबनम को इस कैमरे के बारे में मालूम नहीं था. उन्होंने अपनी कहानी बताते हुए वीडियो शूट कर लिया. और उसे सोशल मीडिया पर चलवा दिया.
लेकिन पुलिस ने भी अपना वीडियो निकाल लिया. DCP विजय कुमार ने कहा है कि अब ये वीडियो कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा.
police 1
बॉडी कैम की तस्वीर

जब असलियत सामने आई, बबलू ने भागने की कोशिश की. मगर पुलिस जब अपनी पर आ जाए तो उनसे कौन भाग सकता है. बबलू और शबनम पर सरकारी काम में दखल डालने और पुलिस से बदतमीजी करने का आरोप है. फ़िलहाल दोनों कस्टडी में हैं.


 
ये भी पढ़ें:
सवर्ण गवाह लाओ तब केस दर्ज करेंगे: दिल्ली पुलिस

'दिल्ली पुलिस सही-सही बताओ, पब्लिक के बुलाने पर कित्ती देर में पहुंचते हो'

Advertisement

Advertisement

()