अपने देश में मिडिल क्लास की लव स्टोरी कैसे खत्म होती है? लड़का सीवी लेकर दफ्तरोंके चक्कर काट रहा होता है. तमाम चक्करों के बाद उसके जूतों के सोल घिस जाते हैं.नौकरी मिलती है तो ऐसी कि एक सैलरी में जूते भी न आएं. ससी कपूर की फिल्में याद करोतो बेरोजगार आदमी की चप्पलें घिस जाती थीं. इसी बीच उनकी हिरोइन की शादी किसीप्राइमरी स्कूल टीचर या साधन सहकारी समिति के सचिव से हो जाती. इस तरह लव स्टोरी काखात्मा होता. लेकिन वाटरलू में एक जोड़े के साथ ऐसा नहीं हुआ. उसके 15 साल के प्यारकी हैप्पी एंडिंग हुई है. वो भी एक कचरे के ढेर में फेंके गए लॉटरी के टिकट की वजहसे.Image: Handoutजोएन जॉनसन 37 साल की हैं. दो बच्चों की मां हैं. न्यू इयर की शाम गई थीं मीट शॉपपर. वहां जाकर पता चला कि एक तीन ब्रिटिश पाउंड कीमत वाली टिकट के नाम 66 हजारपाउंड की लॉटरी निकली है. फिर उसको याद आया ये तो वही टिकट है जिसे उसने तीन दिनपहले कचरे में फेंक दिया था. क्योंकि ऐसे टिकट वो अक्सर खरीदती थी. कभी जीती वीतीनहीं थी.पता चलते ही वो अपने घर की तरफ भागी. जहां डस्टबिन में उस टिकट को फेंका था. वहांपहुंची तो देखा कि क्रिसमस का कचरा वहां से लोड होकर जा चुका था. सिर्फ एक बैग बचाथा. उसमें खोजा तो वह टिकट मिल गया. वापस दौड़कर दुकान पर गई तो कांप रही थी.दुकानदार ने उनको एक कप कॉफी दी और कहा 'ठंड रखो मैम.'ये सब लिखा पढ़ी करने के बाद वो गई डिलेन ओ कॉनर के पास. ये आदमी कार सेल्स मैन है.डिलेन के पास जाकर उसे वादा याद दिलाया. शादी का. जो उसने 15 साल पहले किया था. औरपैसे न होने की वजह से वो सपना कभी पूरा नहीं हुआ. अब दोनों शादी की तैयारियों में मशगूल हैं. इस गर्मी दोनों हैप्पिली मैरिड होजाएंगे. एक और बात चौंकने वाली बता देते हैं. जोन असिस्टेंट टैक्स अफसर हैं इसवक्त. अपने यहां कोई अफसर इतना इंतजार क्यों करता?--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:इस सांस रोकने वाले वीडियो में एक ही चीज अच्छी है, हैप्पी एंडिंग