अभिनंदन को आखिर वो मिल गया, जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे!
एयरफोर्स ने अभिनंदन की डीब्रीफिंग भी पूरी कर ली है.
Advertisement

पाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पुलवामा अटैक के बाद एयर स्ट्राइक. और उसके बाद से चर्चा में एक आदमी रहा है. विंग कमांडर अभिनंदन. उनकी पाकिस्तान से सकुशल भारत वापसी के बाद खबरें आईं कि भारतीय वायु सेना ने उनकी डीब्रीफिंग की. इसमें उनके साथ पाकिस्तान में रहने के दौरान क्या-क्या हुआ, ये जाना गया. ये जानने की कोशिश की गई कि पाकिस्तान ने उनसे क्या खुफिया जानकारी जाननी चाहा, कैसे टॉर्चर किया. वगैरह, वगैरह. अब अभिनंदन को लेकर नई खबर आई है.
खबर ये कि अभिनंदन की डीब्रीफिंग पूरी हो गई है. उन्हें चेक अप्स और इलाज के लिए जो दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में रखा गया था, वहां से वो पूरी तरह से ठीक होकर जाने को तैयार हो गए हैं. इसे देखते हुए अभिनंदन को तीन हफ्ते की सिक लीव यानी छुट्टी पर भेज दिया गया है. माने आने वाले तीन हफ्ते अभिनंदन अपने परिवार के साथ वक्त बिता पाएंगे. शायद ये वही तोहफा है, जिसका इंतजार अभिनंदन पिछले कई हफ्तों से कर रहे होंगे.

अभिनंदन एकदम फिट हो गए हैं.
विंग कमांडर अभिनंदन से जुड़ी अगली खबर जो जनता सुनना चाहेगी, वो जरूर उनकी फाइटर जेट उड़ाने की खबर होगी. अभिनंदन चूंकि खुद भी जल्द से जल्द वापस अपने काम पर लौटने की इच्छा जता चुके हैं. तो ये खबर भी जल्दी आ सकती है.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-