दीपिका पादुकोण के JNU जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर बवाल मचाहुआ है. कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है, तो कोई उनका विरोध. कुछ लोगों ने तो उनकीफिल्म 'छपाक' का बॉयकॉट करने का भी फैसला कर डाला. कुछ लोगों ने उनकी दूसरी फिल्मोंका भी बहिष्कार करने की अपील कर दी.अब दीपिका की फिल्म की बात शुरू हुई, तो देखते ही देखते उन ब्रांड पर भी बात होनेलगी, जिन्हें वो एंडोर्स करती हैं. उन ब्रांड की लिस्ट भी सामने आ गई. एक ट्विटरयूजर ने वो लिस्ट पोस्ट की. इसमें कई सारे ब्रांड के नाम तो लिखे ही थे, लेकिन एकऐसा ब्रांड भी था, जिस पर हर किसी का ध्यान पड़ा. वो नाम था 'जियो' का.The brands that @deepikapadukoneendorses are: Lloyds ACs Swarovski Axis Bank Jio L'Oréal Nestle Fruits VitalsTetley Green Tea Jaguar Lighting Oppo Gillette Venus Coca Cola Goibibo Kellogg'sNescafe Brittannia Lux Vistara Tanishq All About You Royale AtmosYou know what to do.— Sushil Pandit SAVARKAR. (@neelakantha) January 7, 2020दीपिका जियो का भी विज्ञापन करती हैं. ये रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एक टेलीकॉम कंपनीहै. मालिक हैं मुकेश अंबानी. उनका देश में कैसा रुतबा है, ये बताने की जरूरत नहींलगती. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं. यानीजियो के बहिष्कार करने के बारे में सोचना भी कैसा हो सकता है, ये आप समझ सकते हैं.मुकेश अंबानी और पीएम मोदी. फोटो- PTI.दूसरा, जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में एक जबरदस्त बदलाव लाया था. सस्ते कॉल रेट औरसस्ते दरों में इंटरनेट सेवाएं देता है. बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनकी इंटरनेट तकपहुंच जियो की वजह से ही हुई थी. इन्हीं लोगों में से ही कुछ लोग जब-तब किसी कोट्रोल करते रहते हैं. किसी का भी बॉयकॉट करने का फैसला लेते रहते हैं.अब जो लोग दीपिका की 'छपाक' का बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं, उनमें से बहुत सेलोगों के फोन में जियो की सिम होगी. क्या ये लोग दीपिका के विरोध में आवाज़ और भीज्यादा मजबूत करने के लिए जियो की सिम तोड़ देंगे? ये सवाल इस वक्त ट्विटर पर कईलोग पूछ रहे हैं.Arey yaar... Jio kaise nai use Karen? Baki to yunhi nahi karte....— Sarthak sengar (@SengarSarthak) January 7, 2020Bhai sahab kya kya boycott karoge?— राम राम (@randomadmi) January 7, 2020Jio k alava.. sbko tatatata byebye— sakshi singh (@sakshiv833) January 8, 2020खैर, लोग जियो की सिम तोड़ेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब भी सोशल मीडिया पर मिल हीजाएगा. उम्मीद है कि जवाब उसी तरह का मिलेगा, जैसा फिल्म का टिकट कैंसिल करने कामिला था. क्या था वो जवाब? यहां क्लिककरके पढ़ें.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: