The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Will Jacks smashes a record 25 ball 100 and 6 sixes in an over during a T10 league match in Dubai

20 साल के इस प्लेयर ने 6 गेंदों पर 6 छक्के टांगे, 25 गेंदों में 100 रन जड़ दिए

युवराज, डिविलियर्स और गेल भी अपने रिकॉर्ड चेक करने लगे होंगे.

Advertisement
pic
22 मार्च 2019 (अपडेटेड: 21 मार्च 2019, 03:55 AM IST)
Img The Lallantop
30 गेंदों पर 105 रन टांग दिए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दुनिया में अजूबों की कमी नहीं है. आज जो अजूबा दिखाई पड़ता है, आने वाले कल में उससे भी बड़ा अजूबा सामने आ जाता है. क्रिकेट में पहली बार जब 6 गेंदों पर 6 छक्के लगे थे तो दुनिया को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ था. मगर फिर तो ऐसा कई बार कई मैचों में हो गई. युवराज सिंह से लेकर हर्शल गिब्स ने कारनामा किया. मगर अब एक ऐसा ही कारनामा हुआ है.
बंदे ने 25 गेंदों में 100 मार दिए. ये क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट का सबसे तेज शतक है. मसलन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 34 गेंदों पर शतक साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड कुक्स ने 1982 में मारा था. फिर वनडे इंटरनेशनल में एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़ा. वहीं टी20 क्रिकेट में ये कारनामा क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में कर दिया. गेल ने 30 गेंदों पर 100 मार दिए थे. अब किसी भी प्रफेशनल क्रिकेट मैच में विल जैक्स ने 25 गेंदों पर 100 मारकर रिकॉर्डबुक में अपना नाम लिखवा लिया.
पहले ये वीडियो देखिए-
साथ में 6 गेंदों पर 6 छक्के भी. बल्लेबाज का नाम है विल जैक्स. इंग्लैंड की सरे टीम के लिए दुबई में टी10 लीग में जैक्स ने 30 गेंदों में 105 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 8 चौके और 11 छक्के शामिल हैं. बल्लेबाज की इस पारी से टीम का स्कोर 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 176 हो गया. क्या जमाना आ गया है. 10 ओवरों में 176 रन. रनों के इस पहाड़ के सामने लैंकेशायर सिर्प 9 विकेट खोकर 81 रन ही बनाए.
Untitled design (24)
इंग्लैंड लायंस के लिए इंडिया का दौरा भी कर चुके हैं विल जैक्स.

अपने इस शतक के बारे में बात करते हुए जैक्स ने कहा, "जब तक मैं 98 पर खेल रहा था, तब तक मुझे यकीन नहीं था कि मैं 100 कर लूंगा. ये बहुत जल्दी हो गया." वहीं अपने 6 छक्कों के बारे में जैक्स ने कहा कि उन्हें भरोसा ही नहीं था कि 6 गेंदों में 6 छक्के लग सकते हैं. " जब चार गेंदों पर चार छक्के लगा चुका था तब दिमाग में था कि दो और ट्राई करता हूं, मगर जब पांचवां भी लग गया तो छठे के लिए मैं कुछ भी करने वाला था." 20 साल के जैक्स ने सरे के लिए इसी सीजन डेब्यू किया है. हाल ही में 100 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली थी. बीते पूरा सीजन इस प्लेयर ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनिवर्सिटी क्रिकेट क्लब में खेलते हुए बिताया और फिर जब इंग्लैंड लायंस की टीम इंडिया में अंडर-19 के साथ सीरीज खेली, वो उसका हिस्सा भी ये बल्लेबाज रहा.
जिस कदर इसके बल्ले से गजब शॉट्स निकले हैं, उम्मीद कीजिए कि वो जल्दी ही इंग्लैंड की नेशनल टीम और आईपीएल समेत दुनिया की दूसरी लीग्स में खेलता दिखेगा. क्योंकि इस पारी से इतना तो साफ हो गया है कि बंदे में है दम.


वीडियो देखिए-

Advertisement

Advertisement

()