The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • wild elephant kicks bike dcp awared citizens bangalore

सड़क पर खड़ी बाइक हाथी ने उठाकर फेंक दी, लोग बोले- "इसे ट्रैफिक पुलिस में भर्ती करो"

ट्रैफिक DCP ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मेन रोड पर पार्क ना करें"

Advertisement
pic
11 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2023, 06:12 PM IST)
wild elephant kicks bike like a football, east bangalore dcp shared video, wrote- dont park on main road, awared citizens
हाथी ने बाइक को बनाया फुटबॉल. (फोटो-ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बैंगलोर ईस्ट की डीसीपी ने लोगों को ट्रैफिक (Traffic DCP Bengaluru) के नियम-कानून समझाने के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है (Elephant Kicks Bike ). वीडियो में एक दौड़ता हुआ जंगली हाथी सड़क पर खड़ी एक बाइक को जोरदार धक्का मारता है. अपनी सूंड से ही वो भारी भरकम बाइक को दूर फेंक देता है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- मेन रोड पर पार्क ना करें.

ईस्ट बैंगलोर की ट्रैफिक डीसीपी कला कृष्णस्वामी ने कुछ दिन पहले ही ये वीडियो ट्वीट किया था. इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की तो कुछ ने ट्रैफिक पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए. कुछ लोग उस हाथी के काम से काफी खुश दिखे. 

एक यूजर ने दुख जाहिर करते हुए लिखा,

मैंने तो पार्क भी नहीं किया था. कोई और गाड़ी खड़ी थी और मेरी गाड़ी के नंबर पर मेरा चालान काट दिया गया.

शरथ कुमार नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा,

हमें बैंगलोर में कुछ हाथियों को हायर करने की जरूरत है! ये हाथी ट्रैफिक नियम निष्पक्ष रूप से लागू करने के लिए काफी मजबूत है और सबसे जरूरी बात ये कि ये भ्रष्ट नहीं है. 

एक अन्य यूजर ने लिखा,

इंसानों को ये बात कभी नहीं समझ आएगी. उन्हें जहां भी जगह मिलेगी वहां पार्क करेंगे, थूकेंगे, गंदगी फैलाएंगे. 

एक दूसरे यूजर ने परेशानी बताते हुए लिखा,

कृपया गाड़ी पार्क करने के लिए मुफ्त जगह दें. बैंगलोर में पार्किंग की जगह ही नहीं मिलती. आपात स्थिति में लोगों के पास और कोई ऑप्शन नहीं होता. पार्किंग की जगह उपलब्ध कराएं. तब कोई भी नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा.

दिव्या नाम की यूजर ने लिखा,

मैंने पुलिस की गाड़ियों को भी रोड साइड पर देखा है. रोज ही देखती हूं. कोई रोकने वाला ही नहीं है. 

कई और यूजर्स ने हाथी को ट्रैफिक पुलिस में भर्ती करने का सुझाव दिया. कई लोगों ने बैंगलोर में ट्रैफिक पुलिस पर भ्रष्ट होने के आरोप भी लगाए. 

खैर, ये पहली बार नहीं है जब वहां की ट्रैफिक पुलिस को इस तरह ट्रोल किया गया हो. बैंगलोर में आए दिन ट्रैफिक की समस्या होती है और लोग इसी तरह से सोशल मीडिया पर खराब व्यवस्था की शिकायत करते हैं. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: दुकान के बाहर बैठे बच्चों को दिखाया कार्टून, वायरल वीडियो देख लोगों का मन भर आया

Advertisement

Advertisement

()