The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • wild bear took 400 selfies with monitoring camera viral photos

जंगल में निगरानी के लिए लगा था कैमरा, भालू ने उठाकर 400 सेल्फी ले लीं

लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये हुआ कैसे?

Advertisement
pic
31 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 31 जनवरी 2023, 08:23 PM IST)
wild bear took 400 selfies with monitoring camera viral photos
भालू के हाथ आया वाइल्डलाइफ कैमरा, 400 सेल्फी ले डालीं. (फोटो-ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कभी सोचा है कि अगर जानवरों के पास भी इंसान के जैसी ही सोच-समझ आ जाए तो क्या होगा? जाहिर है, ताकतवर जानवर दुनिया पर राज करेंगे और हम पिछड़ते चले जाएंगे. सुनने में डरावना है! हालांकि, जब जानवर इंसानों की तरह हरकत करते हैं, तो उन्हें देखना बड़ा मजेदार होता है. ऐसे कई वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. कभी दो पैरों पर चलते कुत्ते की, तो कभी खाना बनाती बिल्ली की. अब सोशल मीडिया पर एक भालू की तस्वीर वायरल हो रही है (Bear 400 selfies Viral). ये कोई नॉर्मल भालू नहीं है. सेल्फी लेने वाला भालू है.

बोल्डर ओपन स्पेस और माउंटेन पार्क्स ने ट्विटर पर एक भालू की सेल्फियां पोस्ट की हैं. ट्वीट में बताया गया कि भालू ने वाइल्ड लाइफ कैमरे पर अपनी 400 फोटो खींची हैं. इसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है,

हाल ही में, एक भालू ने एक वाइल्ड लाइफ कैमरा ढूंढ लिया. जिसका इस्तेमाल हम जंगली जानवरों की निगरानी के लिए करते हैं. कैमरे से 580 तस्वीरें खींची गईं, जिसमें से 400 भालू की सेल्फी थीं.

ये तस्वीरें नवंबर 2022 की हैं. फोटो को ध्यान से देखेंगे, तो पता चलेगा कि भालू ने हर सेल्फी में अलग पोज दिया है. अलग-अलग एंगल से ली हुई सेल्फी हैं. भालू में इतनी समझ कहां से आ गई? यही सवाल नेटिजेंस के दिमाग में भी है. कई यूजर्स भालू की क्यूट सेल्फी पर प्यार भी जता रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा,

इस भालू की एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी बना दो. 

एक यूजर ने फोटो का कैप्शन देते हुए लिखा,

फीलींग क्यूट. बाद में किसी पेड़ पर पीठ खुजला सकता हूं.

एक अन्य यूजर ने लिखा, 

पूरे दिन में ये पहली अच्छी चीज देखी है. 

एक ने लिखा, 

वाह, ये भालू अच्छा है! ये प्रोफेशनल तौर पर मॉडलिंग कर सकता है. 

कई और यूजर्स ने सेल्फी लेने वाले इस भालू की तारीफ की और तस्वीर शेयर करने वालों को शुक्रिया कहा. 

वीडियो: गाना गाकर महिला वायरल हुई, सोनू सूद ने फ़िल्म में गाने का ऑफर दिया!

Advertisement

Advertisement

()