The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Wikipedia Day: Know most interesting facts about Wikipedia on 20th birthday

विकिपीडिया के 20वें बड्डे पर जानिए इससे जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

आज ही के दिन 2001 में जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने विकिपीडिया को शुरू किया था.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2021, 10:03 AM IST)
Img The Lallantop
15 जनवरी 2021 को विकिपीडिया 20 साल का हो गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
विकिपीडिया. नाम तो सुना ही होगा. इंटरनेट पर थोड़ा बहुत भी पढ़ने-लिखने का शौक है तो इस्तेमाल भी जरूर किया होगा. दुनियाभर की जानकारी यहां मिलती है. इसके बिना आधे से अधिक कॉलेज स्टूडेंट्स के असाइनमेंट पूरे नहीं हो पाते, ऐसा मज़ाक करते हैं लोग. पञ्चमहाभूत से लेकर थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी तक, आम से लेकर आवाम तक, सबके बारे में यहां जानकारी मिलती है. आज यानी 15 जनवरी 2021 को इसी विकिपीडिया का 20वां जन्मदिन है. आज ही के दिन 2001 में जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने विकिपीडिया को शुरू किया था.
शुरुआत में विकिपीडिया सिर्फ अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किया गया था, लेकिन आज ये 300 से ज्यादा भाषाओं में है. 2003 में इसे हिंदी में लॉन्च किया गया था. विकिपीडिया के 20वें बड्डे पर जानते हैं कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स.
# विकिपीडिया में एक पेज इस बात पर भी है कि विकिपीडिया रिलायबल
सोर्स नहीं है. इसमें बताया गया है कि कोई भी इसे एडिट कर सकता है, इसलिए ये रिलायेबल सोर्स नहीं है. हालांकि यही इसकी एक तरह से खासियत भी है.
Wiki1
#विकिपीडिया में मुख्य टेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद subsequent articles पर क्लिक करते जाने पर अंत में यह Philosophy article
पर पहुंचता है. फरवरी 2016 में विकिपिडिया में मौजूद 97 प्रतिशत आर्टिकल पर ये बात लागू होती थी.
Wiki3
# विकिपीडिया का आइकन एक भूल की देन है जिसमें एक शब्द ग़लत भी लिखा हुआ है. विकिपिडिया का लोगो
अधूरा ग्लोब है. जो jigsaw पीस से बना है. ऊपर की ओर ये पीस गायब हैं.
Logo
# विकिपीडिया में एक आर्टिकल है जिसमें लोग प्रिडिक्ट करते हैं कि विकिपीडिया का अंतिम आर्टिकल
क्या होगा. लोग अनुमान लगाते हैं कि अंतिम लेख का विषय क्या हो सकता है. इसमें लिखा है विकिपिडिया में लोगों का इंस्ट्रेट कम हो सकता है फिर इसे कोई एडिट करना नहीं चाहेगा. विकिपिडिया अपना नाम बदल सकता है. इसलिए अंतिम आर्टिकल विकिपिडिया के नाम पर हो सकता है.
Wiki2
#विकिपीडिया कुछ अजीब लेखों को सहेजता है. उन्हें "DAFTs," या "अजीब लेखों के साथ हटाए गए लेख" के रूप में उसने लिस्ट किया है. इनमें से कुछ DAFTs में "आधुनिक समाज में मसख़रों की भूमिका," "नाराज़ गधा" और "कुत्तों के लिए बीयर" जैसे टाइटल शामिल हैं.
Wiki Deleted
#.List
of lists of lists: यह सूचियों की सूची की सूची है, सूची लेखों की एक सूची जिसमें अंग्रेजी विकिपीडिया पर अन्य सूची लेख शामिल हैं. दूसरे शब्दों में, यहां से जुड़े प्रत्येक लेख में एक विषय पर कई सूचियों का सूचकांक है. लिंक किए गए कुछ लेखों में सूचियों की सूची भी हो सकती है.
Wiki4
#विकिपिडिया पर 300 से अधिक भाषाओं में 5.5 करोड़ आर्टिकल हैं. हर दिन 597 आर्टिकल जुड़ते हैं. 2,80,000 से अधिक एडिटर्स हर महीने एडिट करते हैं. इसे एक सेकंड में 350 बार और एक मिनट में 8,000 बार पढ़ा जाता है. Wikipedia को हर महीने 1.5 अरब अलग-अलग डिवाइस से एक्सेस और 15 अरब से अधिक बार पढ़ा जाता है.
Wiki Data Wiki Data

#विकिपिडिया पर सबसे ज्यादा क्या देखा जाता है? जवाब है उसका मेन पेज. उसके बाद स्पेशल सर्च का नंबर आता है.
Wiki Main Page
# मुख्य पृष्ठ के अलावा, एक दिन में सबसे अधिक देखा जाने वाला लेख अमेरिकन एक्टर चैडविक बोसमैन का है. जिस दिन (28 अगस्त 2020) को उनकी मृत्यु हुई. 9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे देखा. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप का पेज है. 9 नवंबर, 2016 को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद, उनके पेज को 6.1 मिलियन व्यूज मिले.
# विकिपीडिया का 20वां बर्थ-डे मनाने के लिए एक अलग वेबसाइड
बनाई गई है. जहां कई तरह की जानकारी है.
Wiki2020

Advertisement

Advertisement

()