सर्जिकल स्ट्राइक पॉलिटिक्स का हॉट टॉपिक बन गया है. यूं लगता है कि क्रेडिट लेने,सवाल खड़े करने और फिर चुनावों में इसे दुह लेने की होड़ चल रही है. इस बीच शहीदलांस नायक हेमराज की पत्नी का बयान आया है. वही हेमराज, जिनकी 8 जनवरी 2013 कोपाकिस्तानी सैनिकों ने घात लगाकर हत्या कर दी थी और उनका सिर काटकर ले गए थे.हेमराज की पत्नीधर्मवती चाहती हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति बंद होनी चाहिए.वो केजरीवाल से खासी नाराज दिखीं. उन्होंने कहा, 'उन्हें सबूत मांगने के बजाय, सेनाकी तारीफ करनी चाहिए. वो (केजरीवाल) दिल्ली की सरकार चला रहे हैं या राजनीति खेलरहे हैं?' मथुरा के कोसीकलां में अपने घर पर 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुएउन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी और शहीदों पर राजनीति करना बंद हो जाना चाहिए. 'सैनिकबॉर्डर पर जाते हैं और खतरों की जिंदगी जीते हैं. वो राजनीति नहीं करते. इसलिएआर्मी पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए.' धर्मवती का कहना है कि ये देखकर बेहददुख होता है कि ये मुद्दा पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है. किसी को भी उन शहीदों केपरिवार के दुख की परवाह नहीं है. बल्कि ये पॉलिटिक्स आर्मी का हौसला पस्त कर रहीहै. 'आप' और कांग्रेस लीडर ने सर्जिकल के सबूत सार्वजनिक करने की मांग की थी. इस परधर्मवती का कहना है कि सबूत मांगने के बजाय वो आर्मी की हौसलाअफजाई करते तो अच्छाहोता.'पाकिस्तान चले जाएं नेता'धर्मवती भावुकता में ये भी कह गईं कि सबूत मांगने वालों को पाकिस्तान चले जाएं औरवहीं राजनीति करें. आर्मी के लिए ऐसी बातें न करें. उन्हें गर्व है कि आर्मी नेशहीदों का बदला ले लिया. उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि जब उनके पति कोमारा गया था तब कांग्रेस सत्ता में थी. किसी ने उनके बारे में नहीं पूछा. किसी नेमदद नहीं की. मुझे ख़ुशी है कि मौजूदा सरकार ने सरकार ने शहीदों का बदला ले लिया.