विमेन्स डे पर फूल न मिलने पर पत्नी ने पति का अंडकोष नोचा
पत्नी को इसका कोई मलाल नहीं है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
रोमानिया की अजीबो-गरीब घटना है. एक औरत ने अपने पति के बताशे नोच लिए. वजह ये कि पति ने पत्नी को फूल देकर स्पेशल फील नहीं करवाया. हालांकि वजहें कई सालों से जमा हो रही थीं. लेकिन उस एक दिन उसका दिमाग आउट ऑफ कंट्रोल हो गया. ऐसा पत्नी कहती है.
39 साल के आयोनेल पोपा ने अपनी पत्नी मारिनेला बीनिया को इंटरनेशनल वीमेंस डे पर फूल नहीं दिया. और घर का काम करने से भी मना कर दिया. खौराइ बीवी ने कर दिया उसके बताशों पर हमला. हाथ से ही. पोपा किसी तरह अपना एक बताशा बचा पाया. भाग के ले जाया गया अस्पताल. देखते ही डॉक्टर ने सर्जरी करने कहा.
पत्नी को इसका कोई मलाल नहीं है. कहती है, "मुझे अपनी ताकत का अंदाजा नहीं था. पोपा ये डिजर्व करता है. सारे दिन पी-पा के टुन्न रहता है. सारी रात मुझे जगाता है. बहस से बचने के लिए मैं कुछ बोलती नहीं थी. सुबह घर के काम में हाथ बंटाने बोलो तो कहता है कि मैं उसे ऑर्डर नहीं दे सकती. जो कुछ हुआ, मेरी गलती नहीं थी."
दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं. 15 साल एक बेटा भी है. सच क्या है ये तो पता नहीं. लेकिन इस तरह हिंसा करना अच्छी बात नहीं.

.webp?width=60)

