भैया वो टाइम गया, जब YouTube का नाम सुनते ही पाकिस्तान हो जाता था सुट्ट. क्योंकिपाकिस्तान ले आया है YouTube का अपना पर्सनल वर्जन. तो अब जो भी कंटेंट पाकिस्तानके आकाओं को अच्छा नहीं लगेगा, उसे पब्लिक तक पहुंचने से रोक दिया जाएगा. परYouTube चलेगा धकाधक. बता दें कि पिछले तीन साल से पाकिस्तान में लगा हुआ थाYouTube पर ये बैन. लेकिन क्यों लगाया था बैन? एक विवादित डच फिल्म फितना. 2008 मेंआई थी. पाकिस्तान समेत कई इस्लामी देशों में फिल्म पर खूब बवाल मचा. मौलाना और धर्मके ठेकेदारों ने फिल्म को बताया इस्लाम विरोधी. लिहाजा सरकार ने फुर्ती दिखाते हुएYouTube को बैन कर 404 ERROR कर दिया. क्योंकि गुरु, पाकिस्तान में ईश निंदा करनेको लेकर है एक ऐसा कानून, जो ढंग से बिना बफरिंग के मान लिया जाए तो सीधा लटका करजीभ निकलवा दी जाती है. बोले तो सजा-ए-मौत. फिल्म इतनी बवाली निकली कि 24 फरवरी2008 को दुनियाभर के कई देशों में YouTube को कुछ घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया गया.बैन का अगला 'चखना' पाकिस्तान में 20 मई 2010 को परोसा गया. दिन था 'एवरीबडी ड्रॉमोहम्मद डे'. मतलब पैंगबर मोहम्मद साहेब की तस्वीर बनाना, जो कि इस्लाम में कतईबर्दाश्त नहीं है. यहां से शुरू होती है असली खेला. YouTube पर सो कॉल्ड इस्लामविरोधी कंटेंट इतना इकट्ठा हो गया कि पाकिस्तानी हुक्मरानों ने कमेटी गठित करनेजैसी औपचारिकता पूरी की. 17 सितंबर 2012 को पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी(PTA) ने कड़क आवाज में आदेश दिया कि यू YouTube न मान रा सै, लगाओ बे इसपे बैन.वजह थी Innocence of Muslims का ट्रेलर. फिल्म के कंटेंट को बाबा लोगों ने फिर सेइस्लाम विरोधी बताया. YouTube से बोला कि इस ट्रेलर को हटाओ नहीं तो देख लेना.YouTube ने कहा, तुमई घर की दुकान है क्या, जाओ नहीं हटा रहे. चिढ़े पाकिस्तान नेतमतमाकर बैन लगाने के साथ एक कमेटी बनाकर बोला कि अगर इस्लाम विरोधी कंटेंट को हटापाओ तो हम हटा देंगे बैन. 8 फरवरी 2015 को कमेटी ने हाथ खड़े कर कहा, हमसे न होपाएगा. तो जब भी पाकिस्तानियों को कोई वीडियो नेट पर देखनी होती थी तो URL वाली जगहमें YouTube नहीं DAILY MOTION टाइप कर देते थे. क्योंकि YOUTUBE में वीडियो देखनापाकिस्तान के बस की बात नहीं थी. पर आ गए अच्छे दिन पड़ोसी देश में ही सही, अच्छेदिन आ गए. पाकिस्तान कि मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड टेलिकॉम नेस्टेटमेंट जारी किया कि नए नियमों के तहत जो भी ओफेंसिव लगे, उसे सरकार YouTube सेब्लॉक करवा सकती है. तो पड़ोसी, इंटरनेट पैक बढ़वा लो. बधाई हो तुम्हें!