PM मोदी कल रात SCO समिट में खाना छोड़कर कहां चले गए थे?
SCO समिट की मेजबानी कर रहे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने सभी नेताओं को खाने पर बुलाया था. PM मोदी के ना जाने का शी जिनपिंग से क्या कनेक्शन है?

बीते 15 सितंबर की रात पीएम मोदी (PM Narendra Modi) SCO समिट शामिल होने उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद पहुंच गए. SCO समिट से इतर भी भारत के लिए पीएम का ये दौरा कई मायनों में अहम है. लेकिन समिट शुरू होने से पहले ही एक चर्चा जोरों पर रही कि पीएम मोदी समरकंद पहुंचने वाले SCO सदस्यों में सबसे आखिरी थे. मोदी, समिट से पहले वाले वो कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए और ना ही डिनर में.
दरअसल, मेजबान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शोवकत मिरज़ियोयेव ने समिट से पहले एक पौधारोपड़ सेरेमनी और डिनर का आयोजन किया था. सब नेताओं को खाने पर बुलाया था. लेकिन इन कार्यक्रमों की जब तस्वीरें बाहर आईं, तो दो अहम शख्सियत गायब थीं. पहले पीएम मोदी और दूसरे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी तो पहुंचे ही लेट थे, लेकिन जिनपिंग समरकंद में मौजूद रहने के बाद भी डिनर में शामिल नहीं हुए.
लेट क्यों पहुंचे पीएम मोदी?द हिंदू की सुहासिनी हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के लेट पहुंचने का एक कारण ये भी हो सकता है कि चीन से सीमा पर तनाव होने की वजह से पीएम मोदी जिन पिंग के साथ 'फोटो ऑप' से बचना चाह रहे हों.
रिपोर्ट्स के मुताबिक वैसे तो जिनपिंग डिनर में शामिल नहीं हुए, लेकिन ट्री प्लांटेशन सेरेमनी में उन्होंने शिरकत की. SCO समिट के वेन्यू कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस सेंटर में पौधारोपण का आयोजन किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान चीन के राष्ट्रपति, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ अलग से पौधा लगाते देखे गए.
सुहासिनी हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की अनुपस्थिति विशेष रूप से तब महसूस हुई जब बड़े नेताओं ने 15 सितंबर को कई द्विपक्षीय बैठकें कीं. यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई. जिनपिंग ने कुल आठ द्विपक्षीय बैठकें कीं और पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी सहित 6 अन्य नेताओं से मुलाकात की. इस बीच, पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पर समर्थन मांगने के लिए SCO में मौजू शरीफ ने सात द्विपक्षीय बैठकें कीं.
वीडियो: पुतिन, जिनपिंग और पाकिस्तान से क्या बात करने वाले हैं PM मोदी?

.webp?width=60)

