नेटफ्लिक्स. ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म. इंडिया में भी खूब देखा जा रहाहै. नेटफ्लिक्स यूज करने वाले ज्यादातर के अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट नहींहोते. अधिकांश लोग अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य के अकाउंट का इस्तेमाल करतेहैं. नेटफ्लिक्स वाले इस बात को अच्छे से जानते हैं, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने येऑप्शन दे रखा है. लेकिन क्या होगा, तब रिलेशनशिप खत्म होने के बाद भी कोईनेटफ्लिक्स अकाउंट शेयर करे. नैतिकता तो यही कहती है कि पेमेंट नहीं करने वाले कोरिलेशन खत्म होने के बाद इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए. लेकिन अक्सर लोग ऐसा करतेनहीं हैं. और बात जब गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की हो, तो और नहीं. ज्यादातर मामलों मेंलोग जिस व्यक्ति का नेटफ्लिक्स अकाउंट यूज कर रहे होते हैं, उसे पता होता है. लेकिनएक मामले ने खुद नेटफ्लिक्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. यहां तक कि जिसका नेटफ्लिक्सअकाउंट था, वो भी इसके बारे में नहीं जानता था. ट्विटर यूजर @yellowgengar2 ने हालही में ट्विटर पर अपने नेटफ्लिक्स के होमपेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया. लिखा, मेरेभाई की एक्स गर्लफ्रेंड पिछले दो महीनों से मेरा नेटफ्लिक्स अकाउंट चोरी से यूज कररही थी. उसका खाता "सेटिंग" के रूप में बता रहा था. मैं ये मान कर चल रहा था कि"सेटिंग" नाम का एक खाता नेटफ्लिक्स सेटिंग होगा.My brothers ex had been stealing our Netflix for the past two months now bydisguising her account as “settings” and honestly I ain’t even mad. I’m justreally disappointed in myself for actually believing that an account named“settings” would legitimately be Netflix settings pic.twitter.com/fSn3BSCcZh— bruh (@yellowgengar2) May 27, 2020 सेटिंग्स नाम के खाते की प्रोफ़ाइल तस्वीरमें लोडिंग सिंबल दिख रहा था. इसलिए जिसका नेटफ्लिक्स अकाउंट था, उसे कुछ भीसंदिग्ध नहीं लगा. दो महीने तक यही चलता रहा. लड़की ने उसे ये मानने पर मजबूर करदिया कि सेटिंग्स नाम का एक खाता वास्तव में नेटफ्लिक्स सेटिंग्स हो सकती है. लेकिनफिर वही हुआ, जो होना था. एक दिन भेद खुल गया. ट्विटर पर इस बारे में जानने के बादलोगों ने लड़की को लिजेंड कहा है. यहां तक कि इस तरह चोरी से नेटफ्लिक्स देखने वालीलड़की से नेटफ्लिक्स भी इंप्रेस है. ट्विटर पर 'रिस्पेक्ट' लिखा है. इस बारे मेंट्विटर पर और क्या लिखा जा रहा है.Respect.— Netflix (@netflix) May 27, 2020 एक यूजर ने लिखा, मुझे याद है स्कूल में टीचरअक्सर कहते थे कि हर कोई एकेडमिक नहीं हो सकता, कुछ लोग स्मार्ट होने का अपना वर्जनढूंढ लेंगे. ये वही वर्जन है.Remember In school when the teachers used to say, not everyone can be academic,some have to find there own version of being smart....THIS is one of thoseversions!— Alex Bristow (@AlexBristow93) May 27, 2020 एक अन्य यूजर ने लिखा, ये वही बच्चेहैं, जो जूम क्लास में खुद का नाम कनेक्टिंग रख लेते हैं और बैकग्राउंड ब्लैक करदेते हैं.Bro, this is exactly the same kid who sat on Zoom classes and named themselves“Connecting” on a black background— ericz (@ericzedd) May 28, 2020 अगली बार अगर आप के साथ कोई ऐसा करे, तो खबरपढ़ने के बाद तो जान ही गए होंगे कि क्या करना है.-------------------------------------------------------------------------------- Video: इस शराब व्यापारी ने परिवार के चार लोगों के लिए फ्लाइट की 180 सीटें बुककर ली!