सवाल मत उठाइए. नहीं तो आरोप आप का इंतजार कर रहे हैं. कुछ टाइम से सोशल मीडिया परये ही देखने को मिल रहा है. सवाल उठाया तो भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से एकस्टूडेंट को सस्पेंड कर दिया गया. सवाल उठाया तो BSF के जवान को शराबी और मानसिकतौर पर बीमार बता दिया गया.खराब खाने को लेकर वीडियो पोस्ट करने वाले बीएसएफ जवान की पत्नी ने उन अफसरों सेसवाल किया है, जिन्होंने जवान को शराबी, दिमागी तौर पर बीमार और अनुशासनहीन बताया.टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला यादव से बातचीत की.शर्मिला यादव ने कहा, 'अगर मेरे पति दिमागी तौर पर बीमार और अनुशासनहीन हैं तोबीएसएफ ने संवेदनशील इलाकों में देश की रक्षा करने के लिए उन्हें बंदूक क्यों दी.मेरे पति की परेशानी यह है कि अपनी सर्विस की ड्यूटी के दौरान वह अन्याय बर्दाश्तनहीं कर सकते.' फोन पर हरियाणा के रेवाड़ी से बातचीत में शर्मिला ने कहा कि बीएसएफमें आने से पहले उनके पति को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गोल्ड मेडल मिला था.उन्होंने दावा किया कि तेज बहादुर के 20 साल के करियर में उन्हें 14 अवॉर्ड बीएसएफने दिए हैं. शर्मिला ने कहा, 'पहले सच बोलने के कारण बीएसएफ ने उनके पति को सजा दीथी. बीएसएफ एक अनुशासित बल है और इनमें छोटी सी गलती भी माफ नहीं की जाती. अगर उनकेपति का इतना ही खराब रिकॉर्ड था तो उन्हें बॉर्डर पर क्यों रखा गया.'होम मिनिस्ट्री ने जवान के इल्ज़ाम के बाद जांच के ऑर्डर दिए हैं, लेकिन बीएसएफमहानिदेशक डी के उपाध्याय ने कहा था, 'जवान ने पहले भी कई बार अनुशासनहीनता दिखाईहै और इसके लिए उसने कोर्ट मार्शल का सामना भी किया है.'बीएसएफ जवान ने खराब क्वालिटी वाले खाने और बीएसएफ में करप्शन की शिकायत करते हुएवीडियो अपलोड किए थे. एक वीडियो को अब तक कुल 90 लाख लोग देख चुके हैं और करीब 4.4लाख लोग शेयर कर चुके हैं.शर्मिला 17 साल के बेटे रोहित के साथ रहती हैं. शर्मिला का कहना है कहा कि उनके पतिबीएसएफ में 5 साल और सर्विस करना चाहते हैं, लेकिन अफसरों ने उन्हें 31 जनवरी कोसर्विस के 20 साल पूरा होने के बाद वॉलंटरी रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया.उनकी वीआरएस एप्लीकेशन को अप्रूव भी कर दिया गया है. शर्मिला ने बताया, 'मेरे पतिने इससे पहले भी खराब क्वॉलिटी के खाने के बारे में बताया था, लेकिन मैं उस वक्तहैरान रह गई जब उन्होंने वीडियो पोस्ट कर दिए, मैंने उनसे कहा था कि वह ऐसा करने परमुश्किल में पड़ सकते हैं.'तेज बहादुर बीवी शर्मिला और बेटे रोहित के साथ.पांच भाइयों में तेज यादव सबसे छोटे हैं. उनका एक और भाई बीएसएफ जवान है, जबकि अन्यभाई गुजरात पुलिस में हैं. शर्मिला एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं और बेटेरोहित ने 12वीं का एग्जाम दिया है. और इंजिनियरिंग एग्जाम्स की तैयारी कर रहा है.शर्मिला ने बताया कि कई लोगों ने वीडियो और फेसबुक अकाउंट की सत्यता पर सवाल उठाए,लेकिन मुझे अपने पति के अकाउंट का पासवर्ड पता है. इसके बाद मैंने लॉग इन किया औरदेखा कि पोस्ट फर्जी नहीं हैं.--------------------------------------------------------------------------------इस BSF जवान को जली रोटी खाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है: वायरल वीडियोBSF के अफसर बाज़ार में आधे दाम पर बेच रहे हैं राशन!बख्श दो, सरहद पर खड़ा ये जवान गोलियों से नहीं गालियों से मर जाएगातेज बहादुर शराबी, बदतमीज़ और आदतन अनुशासनहीन: BSFसीमा पर लड़कर नहीं, इस वजह से मारे जाते हैं सबसे ज्यादा BSF जवान