परम्परा है भई परम्परा. जैसे हमारे देहात में अब भी शाम होते ही लोटा लेकर रेलवेलाइन पर निकल जाने की परम्परा है. सरकारें इस परम्परा को खत्म करने में खत्म हुई जारही हैं. इसी तरह चीन में भी एक प्राचीन परम्परा चल रही है. बच्चों को पीछे की तरफछेद वाली चड्डी पहनाने का. देखो भई उनकी भी इज्जत तो आगे की तरफ होती है. पीछेस्याला जो दिख रहा है दिखने दो. तो भाईसाब चीन के बच्चे ऐसी वाली चड्डी पहनते हैं.पीछे से छेद वाली.Image: Nanfangइस चड्डी को कई डांग कू कहा जाता है. हिंदी में कहते हैं 'ओपन पैंट.' (हम कह रहेहैं तो हिंदी ही है) इस स्पेशल पैंट में पीछे बड़ा सा छेद होता है. इसे आप 'होलीचड्डी' ;) भी कह सकते हैं. और चाइनीज पीपल अपनी परम्परा से इतना बंधे हैं कि उनकीदुकानों पर बिना छेद वाली चड्डी मिलेगी ही नहीं. डायपर मिल सकता है. डायपर पहनानाउधर लग्जरी है. हालांकि वहां भी लोग अब प्रगतिशील हो गए हैं तो इस चड्डी से दूर भागरहे हैं.पूछो काहेनंबर दो आ जाए तो आसान रहता है. मम्मी पापा लोग कहते हैं कि इससे लैट्रीन में बैठनेकी आदत सही लग जाती है बच्चों की. इसमें प्वाइंट तो कोई है नहीं गुरू. हमारे यहांभी बच्चे होते हैं और सर्र से सरकाकर निपटा लेते हैं.रास्ता इधर से हैहमारे चीची बाबू गोविंदा को भी 'जिस देश में गंगा रहता है' में आइडिया यहीं से आयाथा. उल्टी पैंट पहनने का. ज़िप को पीछे की तरफ रखने का.चीचीटोटल छीछालेदरवो बच्चों को पहनाते तो अपनी सहूलियत के लिए हैं. लेकिन गली मोहल्ला सब गंधाया रहताहै. जहां देखो वहीं पॉटी करने बैठा देते हैं. जहां गंदगी रहेगी वहां बीमारी रहेगी.जहां बीमारी रहेगी वहां डॉक्टर रहेगा. यानी जितना पैसा वो साबुत चड्डी में बचातेहैं उतना दवा में लगा देते हैं. फिलहाल कई डांग कू का इस्तेमाल इंटरनेशनल बहस कामुद्दा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये पर्यावरण के लिए खराब है. कुछ कह रहे कि नहींहै. राम जाने सच क्या है. लेकिन हमको तो भई ये पिछवाड़ा खोले बच्चे तभी तक अच्छेलगते हैं जब तक छिच्छी कर नहीं लेते.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:बच्चे का 22 लीटर ख़ून पी गया ये कीड़ा, कहीं आपके भी पेट में तो नहीं है?ठंड में बिना पैंट के लड़के-लड़कियां मेट्रो में क्यों घूम रहे हैं!क्या है ये 'कच्चा पानी' जिसके दीवाने हुए जा रहे हैं लोग31 करोड़ रुपए में अपना पुराना कंबल बेचने वाला अब क्यों रो रहा है