The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Why are there long queues of prisoners to enter Tihar Jail, The Supreme Court had given 15 days time to the prisoners on bail to surrender

लोगों में तिहाड़ जेल जाने की होड़ मची! खुद बताया क्यों जेल में जाना चाहते हैं

सरेंडर करने के लिए कैदियों ने लाइन लगाई.

Advertisement
The Supreme Court had given 15 days time to the prisoners on bail to surrender
ये लाइन जेल के अंदर जाने के लिए लगी हुई है (फोटो: आजतक/रॉयटर्स)
pic
मनीषा शर्मा
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 10:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत के लोगों का लंबी लाइन में लगने का पुराना रिश्ता है. बैंक में, पानी और बिजली के बिल की लाइन में तो मारामारी होती है. आजकल तो फ्लाइट से जाने के लिए भी घंटों लाइन में लगना पड़ता है. दिल्ली एयरपोर्ट का हाल तो आप सभी को याद ही होगा. लेकिन क्या आपने सुना है जेल के अंदर जाने के लिए भी लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है. हर कोई जेल के अंदर जाने की जल्दी में दिख रहा है. एक तस्वीर आई है जहां जेल के अंदर जाने की होड़ मची है. और ये कोई मुलाकाती नहीं, बल्कि सजा पाए कैदी हैं. ये नजारा दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाहर का है. तो ऐसा क्या हो गया, जो सारे कैदी अचानक से सरेंडर करने लगे. इन्हें किस बात का डर सता रहा है? आपको बताते हैं.

दरअसल, इन कैदियों को कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान जमानत या परोल दी गई थी. ताकि जेल में भीड़ कम की जा सके. इसलिए तस्वीर में दिख रहे ज्यादातर कैदी करीब 2-3 साल से बाहर चल रहे थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने कैदियों को वापस जेल में सजा काटने का आदेश जारी कर दिया.

कोर्ट ने जमानत या परोल पर चल रहे कैदियों को आत्मसमर्पण के लिए 15 दिन का समय दिया था. जिसकी अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2023 को खत्म हो रही है. इसलिए अंतिम तारीख से पहले सरेंडर करने के लिए कैदियों की लाइन लग गई.

Image embed

लाइन में लगे कई कैदियों ने परोल के अपने अनुभव साझा किए. आज तक से बात करते हुए एक कैदी मोहम्मद फैज ने बताया, 

Image embed

एक और कैदी मोहमद नईम ने बताया, 

Image embed

रवि नाम के कैदी ने बताया, 

Image embed

तो दोस्तो, लाइन में सिर्फ सरकारी कामों के लिए ही नहीं लगना पड़ता है. कभी-कभी जेल जाने के लिए भी ऐसा करना पड़ सकता है.

वीडियो: इमरान खान का खुलासा, जेल में डालकर क्या करने की साजिश हो रही?

Advertisement

Advertisement

()