टिक-टॉक पर छोटा बच्चा वायरल है. इतना कि वीडियो के कमेंट में लोगों ने कहा है किवे इस बच्चे को कुछ दिनों के लिए अपने घर ले जाना चाहते हैं. लोग पांच साल के इसबच्चे के वन लाइनर्स और हाज़िरजवाबी को पसंद कर रहे हैं. लेकिन इस बच्चे को लेकरपंजाब के लोग बंटे गए हैं. क्यों? क्योंकि कइयों को लगता है कि यह पांच साल काबच्चा लड़का है, तो कइयों को यह लड़की नज़र आती है.नूर के बारे में जान लीजिएवायरल बच्ची का नाम नूरप्रीत कौर है. लोग इसे प्रेम से नूर बुलाते हैं. नूर का मतलबप्रकाश, रोशनी होता है. नूर के जितने वीडियो आए हैं, उसके पीछे 23 साल के संदीप तूरका दिमाग है. संदीप गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं. संदीप बताते हैं किपिछले पांच दिन में पांच लाख से ज्यादा लोग हमारे टिक-टॉक पेज से जुड़े हैं.नूर के पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं. उनकी मां घर का काम देखती हैं. नूर कीबड़ी बहन जश्नप्रीत प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है. एक वीडियो देख लीजिए.@varanatwal8##punjabifunnyvideo##varanbhinderawala##punjabishaktiman##bhinderawala##sandeepsinghtoor##tiktokindia##fyp##funnyact##comedy##sandeeptoor9♬ original sound - varanatwal8इस वीडियो में अपने स्कूल की परीक्षा के नतीजे से नूर डरा हुआ दिखता है. पापा जबनतीजे के बारे में पूछते हैं, तो नूर कहता है कि पापा, डॉक्टर का बच्चा फेल हो गया.पापा फिर पूछते हैं कि तेरा क्या हुआ? अबकी नूर कहता कि पापा, वो सरपंच की बेटी भीफेल हो गई. पापा अबकी गुस्से में पूछते हैं कि तू अपना बता, तेरा क्या हुआ? इस परनूर कहता है कि आप कौन से डिप्टी कमिश्नर हैं. आपका बच्चा भी फेल हो गया है.नूरप्रीत कौर की मां, जश्नप्रीत और उसके पिता. (फोटो: Tiktok | Varanatwal8)नूर क्या कहती है?पांच साल की नूर को नहीं पता कि वायरल होना क्या होता है. 'इंडियन एक्सप्रेस' सेनूर से बात की तो, उसने कहा- मैं नर्सरी में पढ़ती हूं. मुझे इन वीडियो में एक्टिंगकरना अच्छा लगता है. संदीप चाचा मुझे वीडियो में जो कहने को कहते हैं, मैं कह देतीहूं. नूर की नौ साल की बहन जश्नप्रीत बताती है, "जब से हमारे वीडियो वायरल होनेशुरू हुए हैं, वो रिश्तेदार और दोस्त, जो हमसे बात तक नहीं करते थे, अब मम्मी-पापाको बुलाते हैं. नूर को कुछ दिनों के अपने घर ले जाना चाहते हैं, लेकिन मेरी मां नेमना कर दिया है. कम से कम लॉकडाउन खत्म होने तक."संदीप तूर और नूरप्रीत कौर (फोटो: Tiktok | Varanatwal8)संदीप क्या कहते हैं?'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत करते हुए संदीप कहते हैं- नूर और जश्न अक्सर मेरेदुकान पर आते थे. मैंने गौर किया कि नूर लड़कों की तरह कपड़े पहनती. किसी छोटे लड़केकी तरह बोलती. नूर के घर वालों ने उसे बेटे की तरह पाला. इसी से मुझे आइडिया आया किप्रयोग करना चाहिए. लोगों से इसे पसंद किया और अब यह सफल है. वीडियो बनाने के शौकके बारे में संदीप ने बताया- मैं पहले भी टिक-टॉक वीडियो बनाता था. पहले सिर्फ तीनलाख लोग फॉलो करते थे. अब आठ लाख लोग जुड़ गए हैं. पिछले 10 दिन में करीब पांच लाखलोग जुड़े. कई मीडिया चैनल नूर का इंटरव्यू करना चाहते हैं, लेकिन हमने मना कर दियाहै. हमने मजे-मजे में वीडियो बनाना शुरू किया था, लेकिन अब सैकड़ों कॉल आते हैं. नूरके घरवालों को अब भी यकीन नहीं होता कि उसकी बेटी इतनी फेमस हो गई है. पूरा गांवखुश है. हम सभी खुश हैं. टिक-टॉक है क्या?सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां लोग बिना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा गएएक्टिंग कर सकते हैं. बिना म्यूजिक स्कूल जॉइन किए सिंगर बन सकते हैं. बिना किसीखास एफर्ट के डबिंग आर्टिस्ट बन सकते हैं. ऐसे ही कई प्लेटफार्म में से एक हैटिक-टॉक. इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की एक बड़ी आबादी गांवों और टियर 2, 3शहरों से है. टिक-टॉक ऐप के जरिए 60 सेकेंड तक के वीडियो बना कर शेयर किए जा सकतेहैं. भारत में इसके एक्टिव यूजर करोड़ों में हैं.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- टिक-टॉक के वायरल इस चैलेंज का एक बहुत बड़ा ख़तरा है, जो आपको जान लेनाचाहिए