जामिया में गोली चलाने वाला कौन है, जिसने घटना से पहले कई फेसबुक लाइव किए
उसने अपने नाम के आगे 'रामभक्त' लगा रखा है.
Advertisement

आरोपी युवक ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. उसकी फेसबुक प्रोफाइल रैडिकल विचारों से भरी पड़ी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
30 जनवरी. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि. इस दिन दिल्ली की सड़क पर एक गोली चली. CAA-NRC के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से राजघाट तक मार्च के दौरान एक लड़के पर फायरिंग के आरोप हैं. ख़बरों के मुताबिक, लड़का नाबालिग है और ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. फिलहाल, उसे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. घायल छात्र का नाम शादाब बताया जा रहा है. घायल छात्र जामिया में मास कम्युनिकेशन का छात्र है.
घटना वाली जगह पर मौजूद लोगों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने लड़के के हाथ में हथियार देखकर काफी देर तक ऐक्शन नहीं लिया. साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा, 'युवक खुले में पिस्टल लहराता दिख रहा है. हमारे पास जो वीडियो है, उसकी जांच हम कर रहे हैं. युवक से पूछताछ की जा रही है.
यही नहीं, उसकी फेसबुक पर प्रोफाइल में उसके समर्थन में कमेंट भी आ रहे हैं.
उसके समर्थन में कई लोगों ने लिखा कि हम सब आपके साथ हैं. किसी ने लिखा कि ये ट्रीटमेंट मिलनी ज़रूरी है. कोई कह रहा है कि हमें तुम पर गर्व है.
बीजेपी मंत्री अनुराग ठाकुर ने "गोली मारो *लों को" वाला नारा लगा दिया है
कौन है आरोपी युवक? फेसबुक प्रोफाइल पर आरोपी युवक ने अपने नाम के आगे 'रामभक्त' जोड़ रखा है. उसकी प्रोफाइल रैडिकल ख्यालों वाले पोस्ट से भरी हुई है. उसने घटना से पहले कई फेसबुक लाइव भी किए. इनमें प्रोटेस्ट की तस्वीरें हैं और कुछ में ख़ुद भी दिखाई दे रहा है. एक दिन पहले 29 जनवरी को एक पोस्ट में उसने लिखा था, 'पहला बदला तेरा होगा भाई चंदन.' फेसबुक प्रोफाइल पर वह दीपक शर्मा के साथ दिख रहा है. दीपक शर्मा भी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर 'हिंदू हितों' की बात करते हुए चर्चा में आया था. एक पोस्ट में आरोपी युवक लिखता है, 'मैं यहां अकेला हिंदू हूं. मेरे घर का ध्यान रखना. आज़ादी दे रहा हूं.' एक पोस्ट में उसने लिखा, ''कोई हिंदू मीडिया नहीं है यहां.''#WATCH A man brandishes gun in Jamia area of Delhi, culprit has been detained by police. More details awaited. pic.twitter.com/rAeLl6iLd4
— ANI (@ANI) January 30, 2020


यही नहीं, उसकी फेसबुक पर प्रोफाइल में उसके समर्थन में कमेंट भी आ रहे हैं.
उसके समर्थन में कई लोगों ने लिखा कि हम सब आपके साथ हैं. किसी ने लिखा कि ये ट्रीटमेंट मिलनी ज़रूरी है. कोई कह रहा है कि हमें तुम पर गर्व है.

बीजेपी मंत्री अनुराग ठाकुर ने "गोली मारो *लों को" वाला नारा लगा दिया है

