हार्दिक पंड्या की मंगेतर के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी
नए साल की पहली तारीख पर हार्दिक ने नताशा से सगाई कर ली.
Advertisement

'डीजे वाले बाबू' गाने के एक सीन में रैपर-सिंगर बादशाह के साथ नताशा. दूसरी तरफ अपने मंगेतर और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ नताशा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज मैं कर के आया. सगाई.

कॉफी विद करण में हार्दिक पंड्या का बोला ये वाक्य मीम मटीरियल बन गया था.
हार्दिक पंड्या ने सगाई कर ली है. विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच. सारे जग को पता चला, उनके इंस्टाग्रैम पोस्ट से. पोस्ट यहां देखिए:
दो सवाल
1) हार्दिक कहां हैं? 2) नताशा कौन हैं?
जवाब 1 हार्दिक पंड्या बीमार हैं. उनके लोअर बैक यानी कमर के आसपास इंजरी हो गई थी. आखिरी मैच सितंबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था (टी-20). ऑपरेशन वगैरह हुआ. बताया जा रहा है कि जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं. लेकिन उस वापसी से पहले ही खबरों में वापसी. क्योंकि हो गई सगाई. नताशा से. नताशा कौन?

इंजरी के बाद हॉस्पिटल में हार्दिक पंड्या.
जवाब 2 कौन है नताशा स्टानकोविच?
कन्या का नाम- नताशा स्टानकोविच जन्मस्थान- सर्बिया (यूरोप) पढ़ाई - एमए (आर्ट्स) बेलग्रेड यूनिवर्सिटी, सर्बिया. पहला ब्रेक- ऐड फिल्मों में मिला. जॉन्सन एंड जॉन्सन, टेटली टी बैग्स, कैडबरी.

टेटली टी बैग्स के ऐड में नताशा. इस ऐड फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान भी नज़र आती हैं.
पहला फिल्मी ब्रेक प्रकाश झा की अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सैफ अली खान और करीना कपूर स्टारर 'सत्याग्रह' के आइटम सॉन्ग 'अइयो जी'.

फिल्म 'सत्याग्रह' के गाने 'अइयो जी' के एक सीन में नताशा.
गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं:
डीजे वाले को बाबू कहने वाली लड़की
ऐड फिल्में और आइटम सॉन्ग के बाद नताशा को बिग बॉस के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया. तब तक इस रिएलिटी शो में एक फॉर्मेट सा बन गया था. एक विदेशी बाला को लेने का. कभी क्लाउडिया सिएस्ला, कभी सनी लियोनी, कभी पामेला एंडरसन और 2014 में नताशा.

बिग बॉस सीज़न 8 में एंट्री के दौरान सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करतीं नताशा.
शो से बाहर आने के बाद नताशा मशहूर हुईं. बादशाह और आस्था गिल के गाने डीजे वाले बाबू के वीडियो से.

बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' के एक सीन में नताशा.
इसके अलावा नताशा के दो रीमिक्स डांस नंबर और सुपरहिट रहे.
1. ओ मेरी महबूबा (फुकरे रिटर्न्स) 2. झलक दिखला जा रिलोडेड (द बॉडी)

'झलक दिखला जा रीलोडेड' के सीक्वेंस में नताशा. इस गाने में वो इमरान हाशमी और स्कारलेट विल्सन के साथ नज़र आई थीं.
सलमान खान फैक्टर
बिग बॉस के बाद मुंबई में लोगों ने बातें बनाईं. सलमान खान का हाथ है, इसलिए मौके साथ हैं, जैसे बयान दिए गए. कई बोले, चेहरा कटरीना से मिलता है. इस साम्यता के तहत जरीन खान वाली लिस्ट में नाम जुड़वाया गया. और ये सब क्यों कहा जा रहा था. क्योंकि बिग बॉस शो के बाद बतौर एक्ट्रेस नताशा को ‘7 आवर्स टु गो’ नाम की फिल्म मिली. लेकिन सफलता नहीं. कटरीना एंगल शांत पड़ गया. मगर कहानी में एक ट्विस्ट अभी बाकी था.

फिल्म 'सेवन आवर्स टु गो' के एक सीन में फिल्म के लीडिंग एक्टर शिव पंडित के साथ नताशा.
2012 की बात है. आनंद एल राय दो फ्लॉप के बाद एक स्लीपर हिट तनु वेड्स मनु देने में कामयाब रहे थे. इसमें उनके राइटर हिमांशु शर्मा का भी रोल था. हिमांशु और आनंद तब एक और कहानी पर काम कर रहे थे. एक मजाकिया बौने की कहानी, जिससे एक एक्ट्रेस को प्यार हो जाता है. एक्ट्रेस के रोल में वह कटरीना कैफ को लेना चाहते थे. फिल्म का वर्किंग टाइटिल था, 'कटरीना मेरी जान'. आनंद चाहते थे कि बौने का रोल सलमान खान करें. सलमान बोले, विचार करते हैं. चार साल तक विचार पर विचरण चला. तब तक 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' भी हिट हो चुकी थीं. 2016 में शाहरुख खान ने फिल्म के लिए हां बोल दी. कास्टिंग एनाउंस हुई. इसमें कटरीना कैफ थीं. और थीं नताशा.
वीडियो देखें: जब कलंक, मरजावां, साहो, हाऊसफुल 4 ने कमाया तो ख़ूब मगर दर्ज 2019 के खराब सिनेमा में हुई

