The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • While Asaduddin Owaisi was travelling in Vande Bharat, stones thrown at his coach

ओवैसी ने कहा - "गुजरात में मुझे पत्थर मारा", रेलवे ने अलग कहानी बताई!

AIMIM प्रवक्ता ने पीएम मोदी पर पथराव के आरोप लगाए.

Advertisement
asaduddin owaisi vande bharat
वंदे भारत में असदुद्दीन ओवैसी और वारिस पठान (फोटो - ट्विटर)
pic
सोम शेखर
8 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 8 नवंबर 2022, 05:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात चुनाव की तारीख़ का एलान हो गया है. सभी पार्टियां तैयारियां कर रही हैं. दौरे और रैलियां कर रही हैं. AIMIM भी अपने प्रचार-प्रसार में लगी है. इस बीच ख़बर आई कि जिस ट्रेन से ओवैसी जा रहे थे उसके डिब्बे पर पथराव हो गए.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रवक्ता वारिस पठान ने आरोप लगाए हैं कि लोकसभा सांसद और AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी जिस ट्रेन से सफ़र कर रहे थे, उस पर पत्थर मारे गए. 7 नवंबर को सूरत में एक रैली के दौरान वारिस पठान ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) वंदे भारत ट्रेन से अहमदाबाद से सूरत की यात्रा कर रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके डिब्बे पर पत्थर चलाए. पथराव की वजह से (Vande Bharat) डिब्बे के शीशे में जो दरारें आईं, उसकी तस्वीरें भी ट्वीट कीं.

Image embed

फिर सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वारिस पठान ने पथराव का दोष सीधे प्रधानमंत्री पर मढ़ दिया. और, भाषण में कहा,

Image embed

रेलवे ने आरोप खारिज किए

इस मामले को लेकर रेलवे पुलिस ने भी कुछ जानकारियां दी हैं. उन्होंने पथराव के पीछे किसी भी साजिश की बात को नकारा है. कहा कि ट्रैक पर मरम्मत काम चल रहा था और इस वजह से मेटल पार्ट्स और पत्थर पड़े थे. उन्हीं में से एक पत्थर ट्रेन की कोच पर टकराया था. जहां तक वारिस पठान के आरोप हैं, उस पर पुलिस ने कहा है कि ऐंटी-सोशल एलिमेंट्स की बात सामने नहीं आई है. हालांकि, उसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने ये भी दावा किया है कि यात्रा के दौरान ओवैसी ने अपनी सीट बदली थी.

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव AIMIM ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है. पिछले महीने पार्टी ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था - सूरत पूर्व सीट से वसीम कुरैशी, लिंबायत सीट से अब्दुल बशीर, जमालपुर खड़िया सीट से साबिर काबलीवाला, दानिलिमदा सीट से कौशिका परमार और बापूनगर सीट से शाहनवाज ख़ान.

गुजरात चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. नतीजे आएंगे 8 दिसंबर को. हिमाचल प्रदेश के नतीजों के साथ.

गुजरात चुनाव 2022: जातिगत राजनीति, गोपाल इटालिया और दिल्ली नगर निगम चुनावों पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

Advertisement

Advertisement

()