हमारे बचपन का एक गाना है जिसे हमने घरों में कम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफ़र करतेहुए ज्यादा सुना है. 'ये दिल आशिकाना.' इसी फिल्म का एक और गाना था, 'उठा लेजाऊंगा, तुझे मैं डोली में' जो उतना ही सुना गया. हालांकि इस गीत पर बना एक देसीगीत ज्यादा चला: उठा ले जाऊंगा तुझे अरहरिया में देखती रह जाएंगी अम्मा तुम्हारीहाय क्या चाल, है माल, है गाल... आगे न ही सुनें तो बेहतर है क्योंकि बोल जरा 18+हैं. स्वर था दिवाकर द्विवेदी का. जाने ओरिजिनल सिंगर कुमार सानू ने इस गीत को सुनाहै या नहीं. नहीं सुना होगा. वरना अबतक ठीक नहीं होते. खैर. ओरिजिनल गाना 'ये दिलआशिकाना' फिल्म का है. फिल्म तो कुछ ख़ास चली नहीं. मगर गाने खूब चले. आज भी चल रहेहैं. दो दिन तो गुजारिए उत्तर प्रदेश में. गाने हमने खूब गाए मगर कभी ये नहीं सोचाकि ये दोनों हीरो-हिरोइन कहां खो गए. ख़ासकर हिरोइन, जिन्हें एकाध और फिल्मों मेंदेखा गया था. कौन हैं ये एक्ट्रेस, जिनके होंठ के नीचे काला तिल उनकी पहचान बन गयाथा? एक्ट्रेस हैं जीविता शर्मा. अलग-अलग रीजनल सिनेमा में काम करने के बाद इनके नामका एक उच्चारण नहीं बचा. जिविधा, जीविथा, जीविधा. अधिकतर जगह इनका नाम जीविधा लिखागया है. जीविधा ने अपने करियर की शुरुआत ऐश्वर्या राय (बच्चन) और सुभाष घई के साथकी. फिल्म थी ताल. ऐश्वर्या के साथ सफ़ेद कपड़ों में नाच रही दो लड़कियां याद हैं?'ताल से ताल मिला'... पर. उसमें से एक जीविधा थीं. चूंकि वो साइड एक्ट्रेस थीं,इसलिए उन्हें याद नहीं रखा गया. फिर जब 'ये दिल आशिकाना' आई तो उनको क्रिटिक्स केअच्छे रिव्यू नहीं मिले. फिल्म के बाद इंडिया टुडे ने लिखा था कि जीविधा में कोईस्पार्क नहीं है. मगर जीविधा दूसरी इंडस्ट्रीज में सेट हो गईं. इनका प्रोफाइल लोरहता है. और कई दिनों बाद आज इनकी तस्वीर देखकर आपको अच्छा लगेगा. अब पहले सी यंगनहीं है, ज़ाहिर है. इनका डेब्यू 1998 में तमिल फिल्म 'काढले निम्मधि' से हुआ था.फिर अगले साल आई 'ताल' और 2002 में 'ये दिल आशिकाना'. बॉलीवुड में कुछ ख़ास न करपाने के बाद ये पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट हुईं, जहां इनको पहली फिल्मगुरदास मान के साथ मिली. फिल्म का नाम था 'मिनी पंजाब'. इनको पंजाबी फ़िल्में करनेमें कोई तकलीफ नहीं होती क्योंकि ये खुद दिल्ली के पंजाबी परिवार से हैं. पंजाबीमें डेब्यू के बाद के पंजाबी फ़िल्में करती रही हैं. और फ़िलहाल भी एक्टिंग के फील्डमें ही हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें:--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: गुस्साए कोहली भड़भड़ाते घुस गए रेफरी के केबिन में विराट कोहली कीटी-शर्ट पर लोगो के नीचे ये नंबर क्यों लिखा है? अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इतनाटोल लेंगे, इतना टोल लेंगे कि... थंडरबोल्ट: सबसे जांबाज मिलिट्री ऑपरेशन, जिसमेंबेंजामिन नेतन्याहू के भाई शहीद हुए थे