फिर कब से फाइटर प्लेन उड़ा पाएंगे विंग कमांडर अभिनंदन?
जवाब इंडियन एयरफोर्स के मुखिया ने दिया है.
Advertisement

इंडियन एयरफोर्स के मुखिया बीएस धनोवा (दाएं) ने बताया है कि अभिनंदन कब से फाइटर प्लेन उड़ा पाएंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी कब्जे से छूटकर भारत लौट आए. इसके बाद लोगों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल है कि अब अभिनंदन कब से फाइटर प्लेन उड़ा सकेंगे. इसका जवाब दिया है खुद भारतीय वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोआ ने. वो 4 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा-

विंग कमांडर अभिनंदन.
विंग कमांडर अभिनंदन का प्लेन जब क्रैश हुआ, तो उन्होंने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया था. पैराशूट के सहारे वो उतर रहे थे, लेकिन वो लैंड हुए पीओके में. इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने विंग कमांडर अभिनंदन के साथ मारपीट की. पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बचाया. अब जब अभिनंदन भारत लौट आए हैं, तो उनका मेडिकल चेकअप हुआ है. वो फिलहाल दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि अभिनंदन की पसलियों में भी चोट लगी है. और उनकी दाहिनी आंख में सूजन भी है. सेना के अधिकारियों के मुताबिक ऐसा लगता है कि अभिनंदन को चोट उस वक्त लगी होगा, जब पैराशूट से उतरने के बाद भीड़ ने उनसे मारपीट की होगी.
कब तक चलेगी ये जांच?

अभिनंदन की जांच कुछ दिन और चल सकती है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक विंग कमांडर अभिनंदन की जांच अगले कुछ और दिनों तक चलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन की जांच इसलिए भी की गई थी कि ये पता लग सके कि पाकिस्तान ने उनके शरीर के अंदर कोई खुफिया चीज़ तो नहीं डाली है. अब जब रिपोर्ट्स आ गईं हैं तो ये साफ हो गया है कि अभिनंदन के शरीर में कोई भी ऐसी चीज़ नहीं मिली है.
''फिलहाल अभिनंदन के मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं. वह मेडिकली फिट होते हैं तो फिर से फाइटर प्लेन उड़ा सकेंगे. उन्हें जिस भी तरह के इलाज़ की ज़रूरत होगी, वो दिया जाएगा.''क्या हुआ है विंग कमांडर अभिनंदन को?

विंग कमांडर अभिनंदन.
विंग कमांडर अभिनंदन का प्लेन जब क्रैश हुआ, तो उन्होंने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया था. पैराशूट के सहारे वो उतर रहे थे, लेकिन वो लैंड हुए पीओके में. इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने विंग कमांडर अभिनंदन के साथ मारपीट की. पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बचाया. अब जब अभिनंदन भारत लौट आए हैं, तो उनका मेडिकल चेकअप हुआ है. वो फिलहाल दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि अभिनंदन की पसलियों में भी चोट लगी है. और उनकी दाहिनी आंख में सूजन भी है. सेना के अधिकारियों के मुताबिक ऐसा लगता है कि अभिनंदन को चोट उस वक्त लगी होगा, जब पैराशूट से उतरने के बाद भीड़ ने उनसे मारपीट की होगी.
कब तक चलेगी ये जांच?

अभिनंदन की जांच कुछ दिन और चल सकती है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक विंग कमांडर अभिनंदन की जांच अगले कुछ और दिनों तक चलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन की जांच इसलिए भी की गई थी कि ये पता लग सके कि पाकिस्तान ने उनके शरीर के अंदर कोई खुफिया चीज़ तो नहीं डाली है. अब जब रिपोर्ट्स आ गईं हैं तो ये साफ हो गया है कि अभिनंदन के शरीर में कोई भी ऐसी चीज़ नहीं मिली है.
कहां से आई इस महिला की तस्वीर जिसे विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई से जोड़ा जा रहा है?
