द रॉक का यूट्यूब चैनल आने से पहले फेमस हो गया, पूछो कइसे
अगर तुम भी यूट्यूब चैनल बनाने जा रहे हो तो सीख लो. लिली सिंह से ट्यूशन लेना पड़ेगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
द रॉक को तो जानते ही हो. अमा अंग्रेजी पिच्चर नहीं देखते क्या? स्कॉर्पियन किंग से लेकर फास्ट एंड फ्यूरियस तक सबमें तो जमे हैं. इंसानों में सांड हैं भाईसाब. रेसलिंग वेसलिंग में भी खूब नाम कमाया है. असली नाम है ड्वेन जॉनसन.
ये तो हुआ जहांपनाह का छोटा परिचय. अब ये पूछो कि बताए काहे? वो इसलिए कि वो अपना यूट्यूब चैनल लाने के लिए उतावले हैं. मतलब ला ही रहे हैं. और उस पर जल्दी से जल्दी कैसे भयानक फेमस हो जाएं, इसकी भी तसल्ली करना चाहते हैं. तो इसके लिए ले ली लिली की हेल्प.
लिली सिंह खुद यूट्यूब पर ढेर फेमस हैं. IISuperwomanII के नाम से इनका चैनल है. ये सुपर वूमेन कनाडा की है. कॉमेडियन हैं. रहती कैलिफोर्निया में है. 2010 से अपना चैनल शुरू किया था. जिसके 1 बिलियन से ज्यादा व्यूअर हैं. तो भैया यूट्यूब की दुनिया में तो इनका हाथ कोई पकड़ नहीं सकता. अच्छी तरह बुलाके बिठाया और बताया ड्वेन प्राहजी को. कितनी ट्रेनिंग काम आई है, ये तो चैनल आने के बाद ही पता चलेगा. आने से पहले ही इत्ता फेमस हो गया तो आगे का अंदाजा लगा लो.
https://www.youtube.com/watch?v=lYbLrteNzOo

