The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sanjeev Srivastava with Salman Khan : When Dabboo Uncle Sanjeev Shrivastava performed before Salman Khan on his show Dus Ka Dum

हफ़्ते भर पहले वायरल हुए डांसिंग अंकल सलमान खान के साथ नाच रहे हैं

डब्बू जी रॉक्स!

Advertisement
pic
12 जून 2018 (अपडेटेड: 12 जून 2018, 12:13 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
संजीव श्रीवास्तव जी के दिन बहुर चुके हैं. उनके कदम सोशल मीडिया स्टार से सेलिब्रिटी बनने की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले उन्हें सुनील शेट्टी ने मुंबई बुलाया. वादा किया कि उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. संजीव के 'हेरा फेरी 3' में होने की खबरें आ रही हैं.  कुछ ऐड फिल्मों के ऑफर्स मिल भी गए. ये सब निपटाकर संजीव सलमान खान से मिलने उनके शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंचे थे. यहां से इन दोनों की फोटो और खबर खूब वायरल हुई. खबर ये कि संजीव 'डांसिंग अंकल' जल्दी ही सलमान खान के शो पर दिखाई दे सकते हैं, बतौर गेस्ट.
सुनील शेट्टी और सलमान खान के साथ संजीव श्रीवास्तव.
सुनील शेट्टी और सलमान खान के साथ संजीव श्रीवास्तव.

आज कल टीवी पर चल रहे शो के लेटेस्ट प्रोमोज़ ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है. सोनी टीवी द्वारा रिलीज़ किए गए एक वीडियो फुटेज में संजीव 'दस का दम' के स्टेज पर नाचते दिखाई दे रहे हैं. गाना वही गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज़' का - 'आपके आ जाने से'. उनके डांस को देखकर सलमान की खुशी और हैरानी का ठिकाना नहीं है. वो लगातार हंसते जा रहे हैं. उम्मीद है कि ये संजीव श्रीवास्तव वाला एपिसोड 12-13 जून को टीवी पर आएगा. तब तक आप उनका ये छोटा सा वीडियो देखिए और मौज करिए:



ये भी पढ़ें:
सलमान खान से मिले डांसर अंकल और जो जैकपॉट मिला, उसकी उनको उम्मीद न होगी
जिस मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी जोड़े को पीटा गया था, अब वहां एक और कांड हो गया है
शाहरुख़ ख़ान की बहन पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रही हैं
दिल्ली वाले विराट कोहली का कान भी तोड़ ले गए!



वीडियो देखें: वीडियो देखें: वायरल हो रहे Dancer Uncle के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता!

Advertisement

Advertisement

()