रणवीर सिंह अपने काम के अलावा सबसे ज़्यादा जिस चीज़ के लिए जाने जाते हैं, वो हैउनका ड्रेसिंग सेंस. उन्हें जो मन करता है, वो पहन लेते हैं. उन्हें आप कभी स्कर्टतो, कभी बेडसीट डिज़ायन के अतरंगी कपड़े पहने देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें हर बारट्रोल किया जाता रहा है. लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वो अपनी मानसिकडेमोक्रेसी में रहते हैं. जहां तक सिर्फ उन्हीं की पहुंच है. जैसे ही वो पत्नीदीपिका के सोहबत में आते हैं क्लास के फेर में पड़ जाते हैं. लेकिन रणवीर अपनेट्रोल्स को गंभीरता से लेने के बदले उनके साथ मिलकर खुद को ट्रोल करने लगते हैं.तीन अलग-अलग मौकों पर स्कर्ट पहने रणवीर सिंह.पिछले दिनों उनकी स्कर्ट पहली कईं तस्वीरें बाहर आईं और उनका खूब मजाक उड़ाया गया.खूब मीम्स भी बने. उन दिनों रणवीर भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर रहे थे.उन्होंने अपने कैरेक्टर को कुछ ज़्यादा ही सीरियसली ले लिया. मराठा वीरों लड़ाकोंकी पोशाक पहने घूमने लगे. फिर महिला दिवस पर महिलाओं के मौके पर स्कर्ट पहनकर येबताया कि जो अंतर आप सोच रहे हैं, वो एक्चुअली है नहीं. अब रणवीर की एक और तस्वीरवायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रैकसूट और स्नीकर्स डाले कैज़ुअली घूम-फिर रहे हैं.लेकिन जनता ने अपने लिए यहां भी मसाला ढूंढ़ लिया.दीपिका के बिना और दीपिका के साथ रणवीर वाला मीम.सोशल मीडिया पर रणवीर की इस तस्वीर के साथ टॉयलेट क्लीनर हार्पिक की बोटल की फोटोडाली जाने लगी. क्योंकि उनके ड्रेस और बोटल के कलर में बहुत समानता थी. लोगों को जबलगा कि आज के लिए बहुत क्रेज़ी कर लिया तब रणवीर जागे. उन्होंने वो मीन अपनीइंस्टाग्रैम स्टोरी में डाला और लिखा कि ये हार्पिक बॉटलें बहुत कमाल हैं. साथ मेंएक खुद के हंसने वाला जिफ भी लगा दिया. जहां जया बच्चन ऐश्वर्या को उनके नाम सेबुलाने पर मीडियावालों को डांट देती हैं, वहीं रणवीर खुद का हार्पिक की बोटलबता रहे हैं. इन दोनों के बीच जो अंतर है, उसे ही जेनरेशन गैप कहते हैं. खैर, रणवीरअपनी जिस स्पोर्टिंग स्पीरिट और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, उसे उन्होंने फिर सेसाबित कर दिया. आने वाले दिनों में रणवीर सिंह कबीर खान की मल्टीस्टारर '83' मेंदिखाई देने वाले हैं. जाते-जाते रणवीर की स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी देखते जाइए:इस फोटो को देखकर एक ही चीज़ दिमाग में आती है, भौत हार्ड पिक हार्पिक ;-) पीजे तोसमझ ही गए होंगे!--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: वेस्ट इंडीज के धाकड़ बॉलर मैल्कम मार्शल का रोल रणवीर सिंह की फिल्ममें ये लड़का करेगा