पीएम मोदी कितने अपडेटेड हैं देश दुनिया से, वो तो जानते ही हो. मतलब व्हाट्सऐप परउनके काम के घंटों पर जो मैसेज आते हैं, उनके भरोसे नहीं. सच में उनको दुनिया कीजानकारी रहती है. तभी तो तेजप्रताप से कहा, "कैसे हैं कन्हैया जी?" तेजप्रताप को तोजानते होगे. अगर नहीं जानते तो पीएम की तरह अपडेट रहना शुरू कर दो. तेजप्रताप यादव.लालू प्रसाद यादव के बेटे होने के अलावा (और बदौलत) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं.न्यू इयर के मौके पर मीडिया के सामने बांसुरी बजाकर माहौल बना दिया था. आपको क्यालगा? वो तस्वीरें सिर्फ आपने देखीं? पीएम को भी पता रहिता है कि कौन कहां क्या कररहा है. अटेंशन खींचने के मामले वो किसी से उन्नीस थोड़ी हैं. जब पीएम मोदीतेजप्रताप को किशन कन्हैया बता रहे थे तो लालू आए. इंट्रो कराया. कि ये स्वास्थ्यमंत्री हैं बिहार के. मोदी ने उनकी बॉडी-बीडी देखी. कहा, "हैं तो स्वास्थ्य मंत्रीलेकिन इनका खुद का स्वास्थ्य बहुत ठीक नहीं है." लालू क्या कहते? कि कुश्ती लड़जाओ. नहीं. हल्के से बेटे की बॉडी की इज्जत बचाई. कहा कि इसके अंदर ताकत बहुत है.लेकिन कसरत-वसरत करता नहीं. ये संजय की तरह जो हम आंखों देखा हाल सुना रहे हैं, येमहाभारत का नहीं, रामायण का समझो. भरत मिलाप का सीन है भई. पटना के गांधी मैदान मेंप्रकाश पर्व मनाया जा रहा था न. वहीं वीआईपी इंतजाम में बैठे थे ये लोग. नीतीशकुमार और लालू यादव के साथ उनके बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव. नीतीश और मोदीमें तो खूब जमी. दुन्नो एक दूसरे की तारीफ कर रहे थे. लेकिन लालू का जिया जल रहाथा. काहे कि नोटबंदी पर मोदी की खूब झांय झांय किए थे वो. बाकी सब आराम से निपटगया.--------------------------------------------------------------------------------अब लालू के बेटे के साथ दिखा शहाबुद्दीन का खूंखार शूटर