दुनिया में दो तरह के क्रिकेटर होते हैं. एक वो, जो छेड़े जाने पर बिफर जाते हैं औरगलती कर बैठते हैं. दूसरे वो, जो उकसाए जाने पर भी शांत रहते हैं और पूरे दिनखेल-खेलकर बदला लेते हैं. उदाहरण आपके पास पहले से ढेर सारे होंगे, लेकिन यहां हमइंडियन कैप्टन विराट कोहली और साउथ अफ्रीकन बॉलर कैगिसो रबाडा की बात कर रहे हैं.दोनों ही अपने हुनर में माहिर हैं. एक दुनिया के बेस्ट बैट्समेन में से एक है औरदूसरा टेस्ट का नंबर वन बॉलर है. लेकिन रबाडा ने कोहली को पहली जमात वाला खिलाड़ीसमझने की गलती कर दी और फिर इसका नतीजा पूरी साउथ अफ्रीकी टीम ने भुगता.रबाडाबात है सेंचुरियन में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन की. दूसरे दिन जबइंडियन इनिंग्स के 42 ओवर खत्म हो चुके थे और कोहली-रोहित संभल-संभलकर खेल रहे थे,तभी रबाडा ने कोहली से कुछ कहा. उस समय ओवर खत्म हुआ था और कोहली बस रिलैक्स हुए हीथे. रबाडा की बात के जवाब में कोहली ने भी कुछ कहा. दोनों तरफ से क्या कहा गया, येपता नहीं चल पाया, क्योंकि बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड नहीं हुई.Exchange of words will pump VK up!! pic.twitter.com/Nf7A0IpYqG— anshul kothari (@slimshady_ansh) January 14, 2018ये वो टाइम है, जब कोहली मात्र 58 रनों पर खेल रहे थे. कोहली के लिए इतने रन मात्रही हैं. रबाडा को लग रहा था कि कोहली आक्रामक होकर कोई गलती करेंगे और वो उनकाविकेट निकाल लेंगे. लेकिन किस्मत देखिए भाई साहब. कोहली उस दिन जमकर खेले, 85 रनोंपर नाबाद लौटे और तीसरे दिन बैटिंग की, तो अपना स्कोर पहुंचा दिया 153. रोहित,पार्थिव, अश्विन, ईशांत... सबके साथ अच्छी पार्टनरशिप करके टीम का स्कोर बड़ा करनेकी कोशिश की. कोहली की पारी न होती, तो दूसरा मैच इकतरफा हो गया था.विराट78वें ओवर मेंं फिर बकैती हुई. रबाडा तो दिनभर से कोहली का विकेट लेने की कोशिश कररहे थे. तो इस ओवर में उन्होंने एक बढ़िया बाउंसर फेंकी. कोहली ने उस गेंद को उछलकरकंधे के ऊपर खेला और फिर बल्ला हवा में ऊंचा करके इशारा करने लगे कि अगर परेशानकरना है, तो इससे भी ऊंची बाउंसर फेंको. रबाडा मुंह देखते रह गए, फिर मुंह घुमाकरबॉलिंग करने चले गए.pic.twitter.com/dyYAUpCAyS— ramadheer singh (@ashusingh0218) January 15, 2018दो बातें अलग से#1. पिछले साल जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया आई थी, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानस्टीव वॉ ने अपनी टीम को चेताया था कि कोहली के साथ स्लेज़िंग करना अपने पैर परकुल्हाड़ी मारने जैसा है. कोहली के लिए दूसरे उपाय खोजने चाहिए.#2. मौजूदा वक्त में टेस्ट के नंबर 1 बॉलर कैगिसो रबाडा ने अपना टेस्ट डेब्यूइंडिया के ही खिलाफ 2015 में मोहाली में किया था और उनका पहला विकेट भी विराट कोहलीथे, जिन्हें उन्होंने गली में डीन एल्गर के हाथों कैच कराया था.--------------------------------------------------------------------------------क्रिकेट के शौकीनों के लिए खास:इंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में कैच लेना भूल गई है क्या?विराट कोहली कैसे नहाएंगे साउथ अफ्रीका मेंहार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बेजयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है