कन्नौज में 25 अप्रैल को अखिलेश यादव और मायावती की रैली थी. लेकिन रैली से पहले हीअफरातफरी मच गई. रैली स्थल पर एक सांड घुस आया. उसने जमकर उत्पात मचाया. लोग अपनीजान बचाने के लिए इधर-उधर भागे. पुलिस के जवानों को सांड़ हटाने के लिए काफी मशक्कतकरनी पड़ी. सांड़ ने एक सफाईकर्मी और पुलिसवाले को घायल कर दिया. इस बीच, अखिलेश औरमायावती को लेकर पहुंचे हेलिकॉप्टर काफी देर तक हवा में ही मंडराते रहे. आखिर मेंअखिलेश यादव ने यूपी के डीजीपी को फोन करके मदद मांगी. कन्नौज से अखिलेश की पत्नीडिंपल चुनाव लड़ रही हैं. घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया-ये है उत्तर प्रदेश की हालत pic.twitter.com/FbydzgxnAC— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 25, 2019 अखिलेश ने कहा- 'कुछ देर पहलेरैली स्थल पर सांड़ घुस आया था. मौके पर अफरातफरी मच गई. मैंने डीजीपी साहब को फोनकिया. कहा कि हमारी रैली को कोई खराब करने आया है. लेकिन वह नहीं समझ पाए. फिरमैंने बताया कि सभा में सांड़ घुस आया है'. #WATCH A stray bull created ruckusahead of SP-BSP-RLD rally in Kannauj today;Akhilesh Yadav later said in hisspeech,"prashashan Hardoi ke baad tayaar to raho ye kahin bhi aa jaayengeshikayat lekar. Unhe laga shayad Hardoi waala helicopter aane waala h,shikhayatkarne aaya tha" pic.twitter.com/VL9KobzFXp — ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2019बाद में, अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया, 21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था,लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है. अगर सरकारराजनीतिक कार्यक्रमों में सांड़ को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो गरीब किसानोंका क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे.21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़आवारा पशुओं से परेशान हो गई है।अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो ग़रीबकिसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे।pic.twitter.com/6hQcYSbWqp — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2019मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलीमें हेलीपैड पर सांडट घुस गया था. यूपी में आवारा जानवरों की वजह से लोग परेशानहैं. यूपी के कई जिलों में किसानों की सबसे बड़ी समस्या आवारा जानवर हैं. ये फसलोंको नुकसान पहुंचा रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने गौशाला बनवाने का आदेश दिया, बजट भीपास हुआ है. लेकिन आवारा पशुओं की समस्या अभी हल नहीं हुई है. लोगों का कहना है किजानवरों की वजह से फसलें बर्बाद हो रही हैं. हादसे भी हो रहे हैं. अचानक सड़क पर आजाने की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत होती है. आवारा जानवरों की वजह से हुएहादसों में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं.--------------------------------------------------------------------------------Video: 'गंगा की सफाई और मोदी की विदेश यात्रा से ज्यादा जरूरी गाय के लिए पेंशन कीव्यवस्था करना है'