पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. और फिल्म को लेकर अक्षय कुमार के फैन्सकंफ्यूज हो गए हैं. कि अपना बनियान पहनकर लड़कियों की 'इज्जत' बचाने वाला भाई अचानकसे सेनेटरी पैड क्यों बेचने लगा.किसी भी आदर्श समाज में आधे लोग औरतें होती हैं. सभी को पीरियड होते हैं. लेकिनदुनिया की आधी जनसंख्या को जो चीज हर महीने होती है, उसके बारे में भी हम बात नहींकरते. क्योंकि गुप्तांग की बात तो अश्लील होती है हॉऑऑऑ. लेकिन अक्षय कुमार ने तयकिया कि वो इसपर बात करेंगे. तो पत्नी के प्रोडक्शन में फिल्म बनवा रहे हैं पैडमैन.मगर ये बात तो हम सब जानते हैं. फिर नया क्या है? नया ये है कि बीते दिनों अक्षय नेनवभारत टाइम्स अख़बार को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुडी कई बातेंकीं. इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि पीरियड जैसे मुद्दे की जानकारी उन्हें कब हुई.अक्षय ने बताया कि उन्हें तो खुद 20 की उम्र में इसकी जानकारी हुई. लेकिन इसकी वजहसे औरतें कितना कष्ट झेलती हैं, उसके बारे में उन्हें कुछ साल पहले पता चला. इसलिएवो अपने बेटे से इसपर खुलकर बात करते हैं.पत्नी ट्विंकल प्रड्यूस कर रही हैं पैडमैनअक्षय ने बताया कि किस तरह उन्होंने जाना कि एक बच्ची ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या करली, क्योंकि उसकी स्कर्ट पर लगे खून के धब्बे को देखकर स्कूल के बच्चे हंस रहे थे.इसके बाद अक्षय ने एक कहानी बयां की: 'ऐक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में जब मैंएक फिल्म कर रहा था तो मेरे अपॉजिट एक 14 साल की अभिनेत्री थीं. उन्हें सेट पर हीपहली बार पीरियड्स हो गए थे. ऐसे में जब उस अभिनेत्री की मां ने प्रड्यूसर से अपनीबेटी की छुट्टी की गुहार लगाई तो प्रड्यूसर ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उससे बारिशका सीक्वेंस शूट करवाया. उस अभिनेत्री ने पीरियड्स में रोते हुए बारिश का सीन शूटकिया था.मेरी औकात उस वक्त ऐसी नहीं थी कि मैं शूटिंग रुकवा सकूं. वो कहते हैं न आपका कियाहुआ लौटकर आपके पास ही आता है. फिल्म बुरी तरह से पिट गई.' पैडमैन और पद्मावतफ़िल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. पद्मावत पर पर्याप्त बवाल हो चुके हैं. औरपैडमैन में उठाया गया मुद्दा पर्याप्त विवादास्पद है. देखते हैं दोनों फ़िल्में कैसीनिकलती हैं.