वाट्सएप दो और नए फीचर ले आया, आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी
कैसे होंगे इस्तेमाल ये जान लो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
वाट्सएप ने फोन कॉल्स की भी जगह ले ली है. कोई बात हो तो ये नहीं कहा जाता कि फोन कर देना. बल्कि कहा जाता है, वाट्सएप पर मैसेज छोड़ देना. लोग वाट्सएप के आदी हो गए हैं. इसलिए वाट्सएप भी खुद को अपडेट करता रहता है. ताकि उसके यूजर को आसनी हो. और वो उससे जुड़े रहें. अब जो दो फीचर वाट्सएप लाया है, वो काम के हैं. क्योंकि इससे आसानी होगी.
इसके अलावा आप टेक्स्ट को सेलेक्ट कर गूगल की तरह 'फायरफॉक्स सर्च' भी कर सकते हो. फायरफॉक्स सर्च का ऑप्शन भी बोल्ड, इटैलिक की तरह ही मिलेगा.
अगर ईमोजी सर्च करनी है तो ईमोजी पर क्लिक करिए और GIF तलाशनी है तो GIF पर क्लिक कर अपनी मर्ज़ी से सर्च कर लीजिए.
वॉट्सएप की वेबसाइट पर वर्जन 2.71.251 मौजूद है, जिसे डाउनलोड कर आप अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं. इससे ये दोनों लेटेस्ट फीचर आपके फोन में आ जाएंगे.
ये भी पढ़ें-
1. अब टेक्स्ट को इस तरह कर सकेंगे बोल्ड और इटैलिक
वॉट्सएप पर टेक्स्ट एक ही फॉर्मेट में जाता था. एक ही कलर एक ही फॉन्ट. इसके लिए वाट्सएप ने एक साल पहले ही टेक्स्ट को बोल्ड करने की सुविधा दी थी. अब इस बोल्ड करने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव किया है. अब जो आप टेक्स्ट को बोल्ड कर सकेंगे, उसके लिए टाइपिंग करने के दौरान टेक्स्ट को सलेक्ट करना होगा. उसके बाद एक बॉक्स दिखेगा, जहां तीन बिंदियां भी दिखेंगी. उन बिंदियों पर क्लिक करने पर आपको बोल्ड और इटैलिक ऑप्शन दिखेगा. यहीं से रंग भी बदला जा सकता है.
इसके अलावा आप टेक्स्ट को सेलेक्ट कर गूगल की तरह 'फायरफॉक्स सर्च' भी कर सकते हो. फायरफॉक्स सर्च का ऑप्शन भी बोल्ड, इटैलिक की तरह ही मिलेगा.
2. ईमोजी को सर्च किया जा सकेगा
जो नया फीचर वाट्सएप में जोड़ा गया है, वो एमोजी या फिर GIF ढूंढने का है. पहले ईमोजी या GIF के लिए ढूंढने के लिए स्क्रॉल करना पड़ता था. अब ईमोजी वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद की बोर्ड में सर्च का ऑप्शन आएगा.