जब VIP तक के ट्विटर हैंडल हैक हो रहे हैं, whatsapp भी यूजर्स को सेफ रखने कीकोशिश में जुटा है. पिछली दफा व्हाट्सएप ने एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन से हमारी मुलाक़ातकरवाई थी.जिसके जरिये सारे मैसेज एक कोड में बदलकर सेफ हो जाते हैं. उन्हें तब तककोई नहीं पढ़ सकता जब तक उसके पास उस कोड को असल टेक्स्ट में बदलने की कुंजी न हो.अब whatsapp एक नई चीज़ लेकर आ रहा है. ये तो नहीं कहा जा सकता कि एंड-टु-एंडएनक्रिप्शन सेफ़ नहीं है. लेकिन कुछ नए सिक्योरिटी फ़ीचर्स आ जाएं तो फिर बुराई हीक्या है? ये है 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन. ये वैसा ही है जैसे पासपोर्ट बनवाने पर पुलिसवाले घर आकर वेरीफाई करते हैं. इस 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन के लिए आपको ज़्यादा माथा नहींदुखाना पड़ेगा. सहूलियत के लिए सब कुछ यहीं बताया जा रहा है: 1. Whatsapp खोलिए और Options पर टैप कीजिये. 2. Settings में जाइए. 3. Account में जाइए. 4. Two-step-verification पर टैप कीजिये.यहां आपसे 6 अंकों का एक कोड डालने को कहा जाएगा. इस कोड को ही आप 2-स्टेपवेरिफ़िकेशन के लिए इस्तेमाल करेंगे. इस प्रोसेस में आपको आपके ई-मेल अड्रेस की भीज़रूरत पड़ेगी. 1 23 4 5 6 ये सब कुछ करते ही आपके whatsapp पर 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन इनेबल हो जायेगा.वैसे इसके पहले वेरिफ़िकेशन के लिए whatsapp फ़ोन पर मैसेज भेजता था. उस मैसेज में एककोड होता था जिसे आपको नंबर रजिस्टर करते वक़्त डालना होता था. इससे मालूम चलता थाकि जिस नम्बर पर whatsapp रजिस्टर किया जा रहा है वो वजूद में है और आपके ही पासहै. अब ये नया मामला है. स्वागत है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:ये एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन क्या बला है?