The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • WhatsApp delays introduction of a new privacy policy announced earlier this month

प्राइवेसी पॉलिसी पर यूज़र्स बिदके तो वॉट्सऐप ने किया नया ऐलान

क्या इसके बाद डैमेज कंट्रोल हो पाएगा?

Advertisement
pic
16 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2021, 07:40 AM IST)
Img The Lallantop
रिपोर्ट का यह दावा व्हाट्सएप के 1000 “कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारियों” की टिप्पणी पर आधारित है
Quick AI Highlights
Click here to view more
वॉट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल के लिए टाल दिया है. जब से नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर खबरें आनी शुरू हुई हैं, यूजर्स नाराज चल रहे हैं. बहुत से लोगों ने वॉट्सऐप छोड़कर दूसरे प्लेट्फॉर्म पर जाना शुरू कर दिया है. नेगटिव इम्पैक्ट देखकर वॉट्सऐप डैमेज कंट्रोल मोड में आ गया है. पहले उसने ट्विटर पर पोस्ट डालकर और अखबारों में बड़े-बड़े ऐड देकर लोगों को समझाने की कोशिश की कि आपकी चैट सुरक्षित है. लेकिन बात नहीं बनी. अब वॉट्सऐप की ओर से बयान जारी कर नई प्राइवेसी पॉलिसी को मई तक के लिए टालने की बात कही गई है. क्या कहा है वॉट्सऐप ने? वॉट्सऐप ने अपने बयान में कहा है,
हमने लोगों से सुना है कि हमारे हालिया अपडेट को लेकर कितना भ्रम है. बहुत सी गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जिसे लेकर हम चिंतित हैं. हम हर किसी को हमारे सिद्धांतों और तथ्यों को समझने में मदद करना चाहते हैं.
बयान में आगे कहा गया है,
वॉट्सऐप एक सिंपल आइडिया पर बना था. आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जो भी साझा करते हैं वह आपके बीच ही रहता है. इसका मतलब है कि हम आपकी व्यक्तिगत बातचीत को हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखेंगे, ताकि वॉट्सऐप या फेसबुक इन निजी संदेशों को न देख सकें. इसलिए हम सभी के मैसेजिंग या कॉलिंग के लॉग नहीं रखते हैं. हम आपके शेयर किए गए लोकेशन भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके संपर्क फेसबुक के साथ साझा नहीं करते हैं.
वॉट्सऐप की ओर से कहा गया है,
नए अपडेट में ऐसा कुछ भी नहीं बदल रहा है. इसके बजाय अपडेट में नए विकल्प शामिल हैं. अपडेट सिर्फ़ बिज़नेस अकाउंट से बात करने को लेकर है. हम डेटा कैसे एकत्र करते हैं और कैसे उपयोग करते हैं इसके बारे में और अधिक पारदर्शिता प्रदान करता है. आज भले ही हर कोई वॉट्सऐप पर किसी बिजनेस से जुड़ा नहीं है. लेकिन हमारा मानना है कि भविष्य में और ज़्यादा लोग ऐसा करना पसंद करेंगे. यह अपडेट फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की हमारी क्षमता का विस्तार नहीं करता है.
बयान में बताया गया है कि
8 फरवरी को किसी का भी वॉट्सऐप अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा. वॉट्सऐप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में जानकारी देने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं. 15 मई को नया अपडेट ऑप्शन उपलब्ध होने से पहले हम अपनी पॉलिसी के बारे में लोगों का भ्रम दूर कर देंगे. वॉट्सऐप ने दुनिया भर के लोगों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लाने में मदद की और हम इस सुरक्षा तकनीक का भविष्य में बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे लिए और उन तक पहुंचने वाले सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने तथ्यों को फैलाने और अफवाहों को रोकने में मदद की है. हम वॉट्सऐप को निजी तौर पर संवाद का सबसे अच्छा तरीका बनाते हैं.
वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ़ वकील चैतन्या रोहिल्ला ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है. उन्होंने वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. इनका कहना है कि नई पॉलिसी के तहत कंपनी को यह अधिकार है कि वह किसी भी व्यक्ति की वर्चुअल तौर पर कोई भी ऑनलाइन गतिविधि 360 डिग्री में देख सकें. याचिका में कहा गया है कि यह किसी भी व्यक्ति के राइट टू प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन है और ये नई पॉलिसी बिना केंद्र सरकार से इजाजत लिए बनाई गई है. इस मामले को 18 जनवरी को दिल्ली हाई कोर्ट की एक बेंच सुनेगी.

Advertisement

Advertisement

()