The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Whatsapp apologized after union minister pointed out wrong map used by platform

वॉट्सऐप ने भारत के साथ ऐसा क्या किया जो सबके सामने माफी मांगनी पड़ गई?

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर वॉट्सऐप को क्यों डांट लगा दी?

Advertisement
pic
1 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2023, 12:46 PM IST)
Whatsapp
सांकेतिक तस्वीर. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कल, 31 दिसंबर को ट्विटर पर वॉट्सऐप को घेर लिया. उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर देश का गलत नक्शा दिखा रहा है . उन्होंने कहा कि देश में बिज़नेस करने वाली कंपनियों को देश का सही नक्शा इस्तेमाल करना पड़ेगा.

वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा और इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय को टैग करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने लिखा कि

प्रिय वॉट्सऐप, आपसे गुजारिश है कि भारत के मानचित्र में दिखाई गई गड़बड़ी को जल्द से जल्द ठीक करें. सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं या भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मानचित्रों का उपयोग करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट का लहज़ा इस बात की ओर इशारा कर रहा था कि मामला गंभीर है. वॉट्सऐप ने तुरंत गलत मैप वाले ट्वीट को हटाया लिया और ट्विटर पर माफी मांगी. वॉट्सऐप ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि

इस गैरइरादतन गलती की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद मंत्री. हमने पोस्ट को तुरंत हटा दिया है. इसके लिए हम माफी चाहते हैं. हम भविष्य में सावधान रहेंगे.

कहां से शुरू हुआ विवाद?

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल से एक दिन पहले लाइवस्ट्रीम के दौरान वॉट्सऐप ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिखाए गए ग्लोब में भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके के दिखाया गया. इसी को देख केंद्रीय मंत्री ने आपत्ति जाहिर की. जिसके बाद उस पोस्ट को हटा दिया गया.

चंद्रशेखर ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत के गलत नक्शे को लेकर जूम के सीईओ एरिक युआन को चेतावनी दी थी. बाद में, युआन ने उस ट्वीट को हटा लिया और लिखा, “मैंने हाल ही में किए गए एक ट्वीट हटा लिया है. आप में से कई लोगों ने बताया था कि मानचित्र में गड़बड़ियां हैं. फीडबैक देने के लिए धन्यवाद.”

इससे पहले जून 2021 में, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर खुद भारत का गलत मानचित्र को दिखाने के लिए भारी आलोचना झेल चुका है. नाराजगी का सामना करने के बाद ट्विटर ने गलत मैप को हटा दिया था.
 

Advertisement

Advertisement

()