अरविंद केजरीवाल ने तरक्की कर ली है. खबर पक्की है. पाकिस्तान को हराने की जुगत मेंलग गए हैं. अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए परेशानी का सबब बनते थे. अबनवाज शरीफ के पीछे पड़ गए हैं. वो भी इमरान खान की शक्ल में. ये हम नहीं कह रहे हैं.खुद पाकिस्तानी इस बात का लोहा मान चुके हैं कि इमरान खान, इमरान खान नहीं हैंबल्कि वो तो अरविंद केजरीवाल हैं.हर बात में नुक्ताचीनी करना, कमी निकालना या फिर धरना देना पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफके चीफ इमरान खान की आदत में शुमार हो गया है. नवाज शरीफ कुछ भी करते हैं, उसकाजबरदस्त विरोध करना इमरान खान अच्छे से जानते हैं. पाकिस्तानी भी इमरान खान कीहरकतों से तंग आ चुके हैं. अरविंद केजरीवाल ने ये उपलब्धि अभी हासिल नहीं की है.बल्कि काफी टाइम से इमरान खान पर हावी होते जा रहे हैं, जिससे नवाज शरीफ दुखिया गएहैं.अब आप ही देखिए अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्रमोदी से सवाल पूछ लिए. जी मुझे तो शक है. सर्जिकल स्ट्राइक हुई है तो सबूत दो.पाकिस्तान को जवाब दो. इस पर पाकिस्तान मीडिया ने खूब मजे लिए. पाकिस्तानी मीडियाने खूब तारीफ की केजरीवाल की. मगर कुछ ऐसे भी तो चुटकी लिए बिना नहीं रहे.एक पाकिस्तानी ने फेसबुक पर लिख दिया, 'मोदी बाबू को अपने घर के ही सांप ने काटलिया. हाहाहा... कोई डॉक्टर भिजवा दो पाकिस्तान से.डेली उर्दू न्यूज़ ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ये सर्जिकल स्ट्राइक करण जौहर ने शूटनहीं की है जिसका तुम सबूत मांग रहे हो.करण जौहर ने शूट नहीं की सर्जिकल स्ट्राइक. source facebookआई लव इमरान खान ने अपने पेज पर लिखा, भारत की दूसरी बड़ी पार्टी के लीडर अरविंदकेजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए और भारतीयों की ख़ुशी पर पानी फेरदिया. इस पेज को चलाने वाला पक्का इमरान खान है, जो कुछ भी बोल देता है तभी तो उसेभारत की दूसरी पार्टी 'आप' नजर आई, कांग्रेस नहीं.इमरान खान क्यों हैं केजरीवालबुधवार को नवाज शरीफ ने POK के हालात पर चर्चा करने के लिए पार्लियामेंट जॉइंट सेशनबुलाया तो इमरान खान सनक गए. इस सेशन का बायकॉट कर दिया. वो भी केजरीवाल वाले अंदाजमें. ट्वीट कर दिया कि नवाज शरीफ मनी लॉन्डरिंग और टैक्स चोरी में पकड़े गए हैं.उनका नाम पनामा लीक्स में भी आ चुका है. ये सब छिपाने के लिए ही वो ये सब ड्रामा कररहे हैं. ये इमरान खान का विरोध पहली बार नहीं था. उससे पहले भी करते रहे हैं. इसविरोध की वजह से ही पाकिस्तानी उन्हें केजरीवाल कहते हैं. एक बार तो नवाज शरीफ केएक मंत्री सैयद रफीक ने इमरान खान को नसीहत दे डाली थी कि अगर इसी तरह विरोध औरइल्जाम लगाने में लगे रहे तो पक्का केजरीवाल बन जाएंगे और लोग उन्हें इमरान खाननहीं इल्जाम खान कहना शुरू कर देंगे.https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/783569574822313984https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/783570511200677888https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/783571547978170368इमरान खान के इस फैसले पर मरियम मैडनेस ने ट्वीट किया. डिअर इमरान खान आप हमेंबुजदिल, डाकू और अपराधी कह लो मगर जॉइंट पार्लियामेंट सेशन में शामिल हो जाओ.https://twitter.com/mariamsmadness/status/783602373159706624