जो फोन आप यूज कर रहे हैं उसे एक बार चैक कीजिए. कहीं उस लिस्ट में तो नहीं जिनमेंवाट्सएप नहीं चलेगा. ऐसा कंपनी ने खुद ऐलान किया है. दरअसल हर स्मार्टफोन एकऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. ऑपरेटिंग सिस्टम कहें तो फोन की आत्मा यानि वोइंजन जो फोन को चलाता है. सारे स्मार्टफोन्स अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करतेहैं. इस वजह से इन सबकी क्षमताएं व खूबियां भी अलग-अलग होती हैं.अब आते हैं मूल मुद्दे पर कि क्यों कुछ स्मार्टफोन्स के लिए वाट्सएप बंद कर दियाजायेगा? दरअसल वाट्सएप लगातार अपने आपको अपडेट कर रहा है और कुछ नये फीचर्स लाने कीतैयारी में है. जिसके साथ कुछ फोन्स के सॉफ्टवेयर कम्पैटिबल नहीं हैं. इसके पहले भीकंपनी ने 31 दिसंबर 2016 तक कुछ फोन्स को लिए वाट्सएप बंद करने की बात कही थी लेकिनकुछ कारणों से उस समय ऐसा नहीं किया गया. अब जानिए कौन-कौन से फोन हैं इस लिस्ट में. नोकिया सिंबियन 60, नोकिया एस 40, आईफोन3 जीएस, आईफोन iOS6, एंड्रॉयड 2.2, एंड्रॉयड 2.1 और ब्लैक बेरी जैसे ऑपरेटिंगसिस्टम वाले फोन वॉट्सऐप के सभी फीचर्स को सपोर्ट नहीं करते. इसलिए 30 जून के बादइन स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप बंद करने का निर्णय लिया गया हैं.लेकिन जिनके पास दूसरे फोन्स हैं उनको कोई दिक्कत नहीं होने वाली है बल्कि वो और भीनए फीचर्स के मज़े ले पायेंगे. आने वाले समय में वाट्सऐप कई नये फीचर्स भी लांचकरने वाला है, एक फीचर है रिवोक जिसमें कस्टमर भेजे हुए मैसेज को वापस ले सकेगा. इसके अलावा चेंज नंबर्स, लाइव लोकेशन, न्यू शॉर्ट कट्स, पर्सन-टू-पर्सन पेंमेंटजैसे और भी ऑप्शन्स को लांच करने पर काम चल रहा है.इस समय दुनिया भर में वाट्सऐप के 100 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं जिसकी वजह सेरोज़ाना वाट्सऐप को लगभग 34 करोड़ मिनट यूज़ किया जाता लेकिन इस डिसीज़न के बाद वाट्सऐप का यूज़र बेस भी घटेगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःPM मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली, जान लो कि मनमोहन सिंह ने कितने दिन लीPM मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली, जान लो कि मनमोहन सिंह ने कितने दिनदिल्ली की गलियों में घूमता है सचमुच का सुपरहीरो, नाम है मटका मैननवाज की नई फिल्म का ट्रेलर जिसमें वो वासेपुर के 'फैज़ल खान से ज्यादा हरामी है'