भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है. कानपुर के ग्रीन पार्क में.मैच के पहले दिन यानी गुरुवार, 25 नवंबर को 'मसाला' (या गुटखा) खाते एक युवक कीतस्वीर जमकर वायरल हुई. युवक की पहचान कानपुर के शोभित पांडेय के रूप में हुई है.वह कानपुर के सर्वोदय नगर में रहते हैं. बिजनेस करते हैं. शोभित दूसरे दिन भी मैचदेखने पहुंचे थे. उन्होंने दी लल्लनटॉप से बात की और बताया कि हुआ क्या था? सोशलमीडिया पर लोगों ने शोभित की फोटो के साथ गुटखा खाने की बात लिखी. लेकिन शोभित काकहना है कि वह मसाला नहीं खा रहे थे. उन्होंने बताया, मैंने मसाला नहीं खाया था.मीठी सुपारी खाई थी. यहां गली-गली हर दुकान में मिलती है. रही बात मसाले की तोएंट्री के दौरान गेट पर ही बाहर ही मसाला फिंकवा दिया गया था. दोपहर में बहन केपर्स में सुपारी निकल आई और मैंने खा ली. खाते ही मेरे पास फ्रेंड का फोन आ गया जोस्टेडियम में ही मैच देख रहा था. 10 सेकेंड की ही कॉल थी. मैंने फोन उठाया तब तककैमरा मेरी तरफ घुम गया. शोभित का कहना है कि लोगों को हंसने का मौका मिल गया. लोगमीम्स बना रहे हैं. इतने मीम्स आ रहे हैं कि फोन हैंग हो गया है. शोभित दूसरे दिनभी मैच देखने गए थे. उनके हाथ में एक पोस्टर था. इस बारे में पूछने पर उन्होंनेबताया, आज भी मैं मैच देखने गया था. वहां पर बच्चे थे जो जिद्द करने लगे. इसलिए मैंपोस्टर लेकर बैठा था. पोस्टर में लिखा था गुटखा खाना अच्छी बात नहीं है. कुछ मीडियामें खबर छपी की शोभित को पुलिस ढूंढ रही है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,पुलिस की तरफ से मेरे पास कोई कॉल नहीं आई. रही बात पुलिस के ढूंढने की तो आपवीडियो बिल्कुल ध्यान से देखिए, जहां मैं बैठा हूं और मेरी सिस्टर बैठी है जस्टपीछे दो पुलिस वाले बैठे हैं. मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है कि पुलिस ढूंढे. मुझेऔर ना ही लोगों को दिक्कत हुई है. लोगों ने जितने कमेंट किए हैं सब फनी कमेंट हैं.शोभित ने बताया कि जब फोटो वायरल हुई वह ग्रीन पार्क में ही थे. उन्होंने कहा, जबफोटो वायरल हुई मैं ग्रीन पार्क में ही था. लेकिन तब फोटो इतनी वायरल नहीं थी. जबमैं घर पहुंचा रात में, (उसके बाद) धीमे-धीमे वायरल होती गई. मालूम तो मुझे सुबह 5बजे पड़ गया था कि वायरल हो गई है. जिन सेलिब्रेटी ने फोटो ट्वीट किया. इन लोगों नेमुझे टैग कर दिया यही बहुत बड़ी बात है. लेकिन हमको आइडिया नहीं था कि यह वायरल होजाएगा, क्योंकि ऐसा कुछ था ही नहीं जो वायरल हो जाए. फोटो में दिख रही महिला केबारे में शोभित ने बताया, मेरे साथ दिख रही लेडी कोई और नहीं मेरी बहन थी. कुछलोगों ने काफी भद्दे भद्दे कमेंट भी किए हैं. यह लोगों की बेवकूफी है. जिसके ऊपर भीकमेंट करो, सारी चीजें देखकर समझ कर कमेंट करो. चाहे वह मेरी बहन हो या किसी और कीबहन हो. बातचीत के दौरान शोभित जोर देकर कहते रहे कि उन्होंने कल मसाला नहीं खायाथा और वह कोशिश करेंगे कि मसाला छोड़ दें.