ICICI बैंक. देश का बड़ा प्राइवेट बैंक. ये बैंक एक विदेशी तेल कंपनी को लोन देकरफंस गया है. जिस कंपनी को लोन दिया गया, वह भारी-भरकम घाटे में चल रही है. इस मामलेमें अब ICICI ने अपने लोन की वसूली के कदम उठाए हैं. बता दें कि भारतीय बैंक पहलेसे ही डूबे हुए लोन के जाल में फंसे हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही इसी वजह से यस बैंकका कामकाज रिजर्व बैंक को अपने हाथ में लेना पड़ा था.क्या है कंपनी की कहानीसिंगापुर की एक तेल कंपनी है. खाने के तेल वाली नहीं बल्कि कच्चे तेल यानीपेट्रोल-डीजल वाली. नाम है हिन लियोंग ट्रेडिंग यानी HLT. कंपनी की स्थापना 1963में चीन से सिंगापुर आए लिम उन कुइन ने की थी. यह एशिया की सबसे बड़ी तेल व्यापारकंपनियों में से एक है. ब्लूमबर्ग ने लिखा है कि तेल का कारोबार जोखिम भरा था.लेकिन HLT के संस्थापक लिम ने इसे अपनी ताकत बनाया. उन्हें काफी बोल़्ड तरीके सेबिजनेस किया. और अपनी कंपनी को टॉप की कंपनियों में शामिल कर लिया.लेकिन लगातार जोखिमभरे दांवपेचों के चलते कंपनी को मोटी रकम भी चाहिए थे. ऐसे मेंउसने दुनियाभर के बैंकों से लोन लिए. लेकिन साल 2020 उऩके लिए बुरा रहा. कोरोनावायरस के चलते तेल की कीमतें लगातार जमीन की ओर जाती गई. HLT ने तेल में खूब पैसालगा रखा था. और कोरोना के बाद भी लगा रही थी. यह जोखिम उसे महंगा पड़ गया. ऐसे मेंकंपनी की सारी नकदी खत्म हो गई. बैंकों से पहले ही कंपनी काफी पैसा ले चुकी थी. ऐसेमें संकट तय था.HLT के मालिक लिम उन कुइन. वे कॉर्पोरेट जगत में ओके लिम के नाम से जाने जाते हैं.ऐसे में कंपनी से अप्रैल, 2020 की शुरुआत में बैंकों ने लोन चुकाने को कहा. बैंकपहले ही कंपनी को तारीख पर तारीख दे चुके थे. ऐसे में जब पैसे नहीं आए, तो उन्होंनेसिंगापुर में केस कर दिया. इसके बाद कंपनी के सारे राज बाहर आ गए. कंपनी ने बतायाकि उस पर करीब 3.85 बिलियन डॉलर यानी करीब 29,446 करोड़ रुपये का कर्जा है. कंपनीको कई साल से घाटा हो रहा था. लेकिन ये बात दबाकर रखी गई. कंपनी ने झूठा मुनाफादिखाया. और तो और, बैंकों के पास गिरवी रखी संपत्ति को भी चुपके से बेच दिया गया.लिम उन कुइन ने कंपनी में हुई सारी गड़बड़ियों को अपने ऊपर लिया है. उनकी ओर सेकोर्ट में एफिडेविट दिया गया. इसमें कहा गया कि उनके कहने पर ही कंपनी ने घाटे कोछुपाया. फर्जी मुनाफा दिखाया. लिम ने कंपनी से इस्तीफा भी दे दिया है.कंपनी की ओर से कहा गया है कि तेल की कीमतें गिरने, कोरोना वायरस और पहले से चल रहेघाटे के चलते संकट बड़ा हुआ. वह अभी इतनी रकम चुकाने की स्थिति में नहीं है.'रॉयटर्स' के अनुसार बैंक ने लोन पर छह महीने का मोरेटोरियम मांगा है. यानी कंपनीका कहना है कि छह महीने तक उसे लोन चुकाने की मोहलत दी जाए.किन-किन बैंकों ने दे रखा है लोनरॉयटर्स के अनुसार, करीब 23 बैंकों ने HLT कंपनी को लोन दे रखा है. इनमें बैंक ऑफचाइना, भारत का आईसीआईसीआई, अमेरिका का जेपी मॉर्गन चेज़, ब्रिटेन का एचएसबीसी,नीदरलैंड का एबीएन एमरो, सिंगापुर का डीबीएस बैंक, फ्रांस का सोशियट जनरल जैसे बड़ेबैंक शामिल हैं. सबसे ज्यादा लोन एचएसबीसी का बकाया है. उसके करीब 4620 करोड़ HLTपर उधार है. इसके बाद एबीएन एमरो आता है, जिसके 2310 करोड़ रुपये बाकी हैं.Indian shares erased early gains to end little changed on Monday, weighed downby losses in ICICI Bank after Reuters reported its exposure to a troubled oiltrader, while sentiment was hurt by rising coronavirus cases in the countryhttps://t.co/fOviOTAb31pic.twitter.com/jyRodd4tGz— Reuters India (@ReutersIndia) April 20, 2020ICICI ने क्या कियाHLT की खबर सामने आने के बाद ICICI बैंक के शेयर में 21 अप्रैल को नौ करीबसात प्रतिशत की गिरावट देखी गई. फिर ICICI ने माना कि उसने इस कंपनी को कर्ज दे रखाहै. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' के मुताबिक, ICICI बैंक ने 21 अप्रैल को बताया- हम इसबात की पुष्टि करते हैं कि कारोबार की सामान्य प्रक्रिया के तहत सवालों के घेरे मेंआई कर्जदार समूह कंपनी को हमने भी कर्ज दिया है. हम अपने हितों की रक्षा के लिए कदमउठा रहे हैं. ICICI बैंक ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने कितना कर्ज दिया है.लेकिन 'रॉयटर्स' ने बताया है कि बैंक ने HLT को करीब 770 करोड़ रुपये का कर्ज देरखा है. इसमें से 573 करोड़ रुपये इन्वेंटरी लोन के रूप में दिए गए हैं. यानी यहलोन टेंपररी बेसिस पर दिया गया और बैंक इतनी रकम का सामान जब्त कर सकता है.आईसीआईसीआई बैंक ने लोन वसूली के लिए प्रयास शुरू किए हैं.'रॉयटर्स' के अनुसार, बैंक ने HLT की साथी कंपनी ओशियन टैंकर्स के दो तेल के जहाजजब्त करने की अर्जी दे दी है.कितना है ICICI का बैड लोनदिसंबर, 2019 तक की तिमाही तक ICICI बैंक का बैड लोन करीब 43, 453 करोड़ रुपये केकरीब है. बैड लोन यानी ऐसा लोन, जो फंस गया है और इसके वापस आने की संभावना कम है.ऐसे में HLT कंपनी ने ICICI के सामने एक और समस्या खड़ी कर दी है.भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस--------------------------------------------------------------------------------Video: ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतानें कही जाने वाली वर्ल्ड बैंक और IMF में क्याअंतर है?