The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • What did the UP Police say about the disappearance of eyes of 3 dead children in Mirzapur

UP के मिर्ज़ापुर में तीन बच्चों को मारकर उनकी आंखें निकाल ली गईं?

पुलिस ने इस मामले में क्या कहा है?

Advertisement
Img The Lallantop
बच्चों की बॉडी और विंध्याचल के आईजी पीयूष श्रीवास्तव (फोटो: आजतक)
pic
आदित्य
3 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2020, 07:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
यूपी का मिर्ज़ापुर. 1 दिसंबर की रात यहां एक शादी थी. उस शादी में आई बारात को विदा करके अगले दिन दोपहर में तीन बच्चे नज़दीकी कुशियरा जंगल में बेर खाने गए. ये बच्चे हरिओम, सुधांशु और शिवम थे और इन सभी की उम्र करीब 14 साल थी. शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे. बच्चे जब 2 दिसंबर की सुबह तक घर नहीं लौटे तो घरवालों ने दोपहर को लालगंज थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.
उसी दिन शाम को तीनों बच्चों की बॉडी मिली. लाश मिलने के बाद परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बच्चों को मारकर उनकी आंखें निकाल ली गईं. उनका कहना है कि शरीर पर चोट के निशान भी हैं. इस पूरे मामले पर अब पुलिस ने सफाई दी है.
Image embed

पीड़ित परिवार के लोगों की शिकायत थी कि बच्चों की आंखें निकाल ली गईं. (फोटो: आजतक)

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा है?
विंध्याचल के आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने 'आज तक' से कहा,
Image embed
पीयूष श्रीवास्तव का बयान मिर्ज़ापुर पुलिस ने भी शेयर किया है. इससे पहले लालगंज के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी थी कि परिवार द्वारा बच्चों की गुमशुदगी की सूचना देने के बाद पुलिस ने बच्चों की खोज की थी और 2 दिसंबर को ही बच्चों की बॉडी खोज ली है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement

Advertisement

()