The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • What Anurag Kashyap Replied to a fan who was thanking him for accepting his Friend request on Facebook

अनुराग कश्यप ने ऐसा रिप्लाई किया कि ये फैन सिर पकड़ के बैठा होगा

सोशल मीडिया इसीलिए बड़ी खतरनाक चीज है गुरू...

Advertisement
pic
25 जून 2018 (अपडेटेड: 25 जून 2018, 06:25 AM IST)
Img The Lallantop
अनुराग ने अपने एक फैन को ठगने से बचा लिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक लड़का बहुत खुश था...आप पूछोगे कितना खुश था तो इसके लिए ये जिफ देख लो-
इतनी खुशी...
इतनी खुशी...

अब आप जानना चाहोगे कि काहे इतना खुश था. तो इसका जवाब भी बता देते हैं. भाई की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो गई थी. उस लड़की ने नहीं की थी, जिसे वो पसंद करता है. बल्कि एक आदमी ने की थी. ये वो आदमी है जो सबकी कह के लेता है (डायलॉग तक ही सोचना). गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी तमाम कातिलाना फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग कश्यप. जी हां, इस लड़के की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट अनुराग कश्यप ने एक्सेप्ट कर ली थी. ऐसा इस लड़के को लगता है. हम नहीं कह रहे हैं. भाई खुशी के मारे-मारे उछला-उछला घूम रहा था. उछलते-उछलते पहुंच गया ट्विटर पर. वहां एक धन्यवाद संदेश लिखा. अनुराग कश्यप के नाम. उन्हें टैग करते हुए. देखें-
हाय अनुराग कश्यप
थैंक्स फॉर द ऐड ऑन एफबी.
हैव अ गुड डे अहेड.
रिगार्ड्स,
अ फैन
इन फैन का नाम है अंकित शंखधर. भाई ने इस धन्यवाद संदेश के साथ उस एफबी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी डाल दिया. अरे वही फेसबुक वाला, जिसमें अनुराग कश्यप उसके फ्रेंड दिख रहे हैं. जिसे दोस्तों को दिखाके वो पक्का चौड़ियाये घूम रहे होंगे. देख लें-
ये किया था ट्वीट.
ये किया था ट्वीट.

बस ये संदेश डालना ही अंकित के लिए गलत हो गया. उनकी सारी खुशियां बेकार हो गईं. क्योंकि इस पोस्ट का एक जवाब आया -
डैट्स नॉट मी.
माने मैं वो नहीं हूं. ये जवाब और किसी का नहीं, बल्कि खुद अनुराग कश्यप का था. अनुराग ने बताया कि जिस फेसबुक वाले अनुराग ने उन्हें ऐड किया है, वो फेक आईडी है. देखें जवाब -
असली वाले अनुराग का रिप्लाई.
असली वाले अनुराग का रिप्लाई.

कानपुर में एक लाल बंगला मार्केट है. वहां कई कपड़े की दुकानों पर लिखा होता था -
फैशन के जमाने में गारंटी की उम्मीद न करें.
अब सोशल मीडिया के जमाने में इससे मिलता जुलता एक और डायलॉग बन जाना चाहिए -
सोशल मीडिया के जमाने में असली की उम्मीद न करें.
अंकित के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. बेचारे खुश थे कि फिलम बनाने वाले इत्ते बड़े डायरेक्टर उनके फेसबुक फ्रेंड बन गए हैं. दोस्तों-वोस्तों से भी बधाई पा गए होंगे. मगर बाद में पता चला कि माल तो नकली है. छोटी गंगा बोलके नाले में कुदा दिया गया है. खैर वो थोड़ा खुश भी हो सकते हैं कि उन्हें ये पता भी उस आदमी से चला जिसके नाम पर वो ठगे गए. जिसके वो फैन हैं. अनुराग कश्यप असली वाले. माने स्टोरी का मूल मंत्र यही है कि सोशल मीडिया पर जो दिख रहा है, जरूरी नहीं की वो हो...जरूरी ये है कि आप उसकी ठीक से जांच पड़ताल कर लें. फिर ही उस पर विश्वास करें और आगे बढ़ाएं. खुशियां मनाएं. वरना तो दुनिया चल ही रही है. चलती रहेगी.


ये भी पढ़ें-
सेक्स को गुनाह मानने वाले तमाम भारतीयों को ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए

जब शाहरुख से किसी ने उनके चौथे बच्चे के बारे पूछा और...

'सेक्रेड गेम्स' का ट्रेलरः इंडिया की अब तक की सबसे तगड़ी वेब सीरीज हाज़िर है!

मुक्काबाज़ वाले विनीत सिंह की अगली फिल्म का नाम भी उतना ही धांसू है

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

 

Advertisement

Advertisement

()