The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • west bengal man woman assaulted on road victim man happy with punishment supports kangaroo court

"अच्छा हुआ मेरी पिटाई हुई", बंगाल में महिला के साथ सरेआम पीटे गए पुरुष ने इसे 'सही' माना

इस घटना के वीडियो ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे, क्योंकि पीड़ित महिला और पुरुष की पिटाई का मुख्य आरोपी ताजीमुल इस्लाम उर्फ JCB उन्हीं की पार्टी TMC से जुड़ा बताया गया है. लेकिन पीड़ित पुरुष ने अब कहा है कि उसको JCB से भी कोई शिकायत नहीं है. वो उसके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं चाहता है.

Advertisement
west bengal man woman assaulted on road victim man happy with punishment supports kangaroo court
पश्चिम बंगाल से 28 जून को सड़क किनारे एक महिला और पुरुष की पिटाई का वीडियो सामने आया था. (तस्वीर-सोशल मीडिया)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
3 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बीती 28 जून को सरेआम एक महिला और पुरुष की पिटाई का वीडियो सामने आया था. अब इस घटना के पीड़ित पुरुष ने अपनी पिटाई को सही करार दिया है. उसका कहना है कि उसे सजा मिलनी ही चाहिए थी और पिटाई करने वालों से उसे कोई शिकायत नहीं है.

इस घटना के वीडियो ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे, क्योंकि पीड़ित महिला और पुरुष की पिटाई का मुख्य आरोपी ताजीमुल इस्लाम उर्फ JCB उन्हीं की पार्टी TMC से जुड़ा बताया गया है. लेकिन पीड़ित पुरुष ने अब कहा है कि उसको JCB से भी कोई शिकायत नहीं है. वो उसके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं चाहता है.

इंडिया टुडे से जुड़े राजेश साहा ने पीड़ित से बातचीत की है. इसमें उसने कहा है,

Embed

पीड़ित ने आगे ये तक कहा कि उसे गांव की कंगारू कोर्ट से जो पिटाई वाला ‘न्याय’ मिला, उससे वो खुश है.

दरअसल, दोनों पीड़ितों को विवाह से बाहर संबंध रखने का आरोप लगाकर पीटा गया था. लेकिन कंगारू कोर्ट के इस फैसले पर पीड़ित पुरुष का कहना है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. उसने कहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद वो महिला को अपने घर ले आया था, जिसका वो दोषी है. महिला को अपने घर लाकर गलती उसने की थी. पीड़ित ने माना कि ऐसा करने पर सार्वजनिक रूप से पीटा जाना चाहिए. बोला कि उसे पीटा गया तो सही हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित पुरुष का कहना है कि आरोपी TMC नेता को लेकर उसकी कोई शिकायत नहीं है. वो बस शांति से रहना चाहता है. उसने कहा कि उसके समाज में शादीशुदा होने के बावजूद अवैध संबंध बनाना अपराध है.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: कंगारू कोर्ट में एक और महिला को पीटा गया, पीड़िता ने आत्महत्या कर ली

मामला क्या है?

ये घटना बीती 28 जून को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई थी. विवाह के बाहर प्रेम संबंध रखने का आरोप लगाकर एक कंगारू कोर्ट में महिला और पुरुष को बुरी तरह पीटा गया था. घटना के वायरल वीडियो में दोनों की पिटाई करता दिखा शख्स TMC नेता ताजीमुल इस्लाम उर्फ JCB बताया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और 5 पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोप है कि उसी के कहने पर दोनों को पीटा गया था. पीड़िता ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिलने से इनकार कर दिया है. वहीं घटना का वीडियो बनाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

वीडियो: पश्चिम बंगाल के नाम में क्या दिक्कत है कि ममता बनर्जी इसे बदलना चाहती हैं?

Advertisement

Advertisement

()